Pradesh Samwad
खेल

खेल प्रतिभाओं की खोज रायसेन ज़िले के साँची विकास खंड का “ टेलेंट सर्च “ अभियान ।


शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को खोजने लिए खेल और युवा कल्याण विभाग ,स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातिय कार्य विभाग के समन्वित सहयोग से रायसेन ज़िले में प्रतिभा चयन कार्यक्रम (टेलेंट सर्च)अभियान अन्तर्गत आज साँची विकासखंड के 193 खिलाड़ियों का पंजीयन कर 7 फ़िज़िकल फ़िटनेस टेस्ट बॉडी कंपोज़िशन , फ़्लेमिंगो ( बैलेंस), फ़्लेक्जिविलिटी ,सिटअप एब्डॉमिनल वेलेंस,मस्कुलर इंडोरेंस पुशअप , 50 मीटर दौड ( स्पीड टेस्ट) , 600 मीटर दौड़ का परीक्षण किया गया ।
प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को खोजकर , उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से खेल विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा और जनजातिय कार्य विभाग के समन्वित सहयोग से व्यापक टैलेंट सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
टैलेंट सर्च अभियान के तहत 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ी टेलेंट सर्च में सम्मिलित हो रहे है ।
अधिकृत राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के प्रतिभागी एवं पदक विजेता खिलाड़ी खिलाड़ियों के लिये आयु में बाध्यता भी नहीं है ।
प्रतिभावान खिलाड़ी एथलेटिक्स,शूटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स (कयाकिंग केनोइंग, रोइंग, सेलिंग, स्लालॉम), कराते, फेंसिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, ताइकांडो, जूडो, घुड़सवारी, पुरुष हॉकी, ट्रायथलान, महिला हॉकी, बेडमिंटन, तीरंदाजी, पुरुष क्रिकेट में अपना भविष्य बनाने के लिए इस अभियान में शामिल हो रहे है ।
कल बाड़ी एंव उदयपुरा विकासखंड के खिलाड़ियों का फ़िज़िकल फ़िटनेस टेस्ट शा. बालक उ.मा. विधालय खेल मैदान पर होगा ।
पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशन में
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी एवं शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी श्री राजेश यादव के मार्गदर्शन मे समन्वय प्रह्लाद राठौर पंजीयन – प्रियंक शिंदे ,एवं सुभाष रैकवार, 50 मीटर दौड़- अमित राठौर , 600 मीटर दौड़ – अंकित कुशवाहा ,पुश अप – वी. एस . बुंदेला ,सिट-अप – विनोद तथा शिवम जादौन , फ्लैक्सिबिलिटी – निसार उल्लाह खान एवं अमित राठौर हॉकी प्रशिक्षक ने तकनीकी सहयोग किया ।

Related posts

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा चले इंग्लैंड

Pradesh Samwad Team

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट राधारमण और एलएनसीटी ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

Pradesh Samwad Team

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ हुआ था दुष्कर्म, अब जांच करेगी पुलिस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment