Pradesh Samwad
खेल

क्या खत्म हो रहा है कोहली ‘युग’, टेस्ट कप्तानी भी खतरे में? BCCI ने यूं कतर दिए पर


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए बुधवार को टेस्ट टीम की घोषणा के साथ ही दो बड़े ऐलान किए। पहला वनडे की कप्तानी अब रोहित शर्मा करेंगे, जबकि टेस्ट की उपकप्तानी भी अजिंक्य रहाणे से छीनकर हिटमैन को दे दी गई। इसका सीधा मेसेज यह है कि टीम में विराट कोहली का कद छोटा हो गया है, जबकि रोहित शर्मा अब तीनों फॉर्मेट में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। वह टी-20 और वनडे की कप्तानी करेंगे और टेस्ट की उपकप्तानी।
खत्म हो रहा कोहली युग? : इन दोनों ही फैसलों का मतलब साफ है कि रोहित को मिले कई प्रमोशन के बाद अब विराट पर टेस्ट फॉर्मेट में कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर बेहतर करने का दबाव बढ़ गया है। घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया लंबे समय से अजेय रही है। अब विराट पर यह प्रेशर होगा कि टीम भारतीय उप-महाद्वीप के बाहर उनकी अगुआई में जीत दर्ज करे। साथ ही विराट बल्ले से भी वह रोल अदा करें जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
टेस्ट की कप्तानी भी खतरे में? : भारतीय टीम ने पिछली ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी लेकिन तब विराट की जगह अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभाल रहे थे। विराट शुरुआती टेस्ट, जिसमें भारत की हार हुई थी, के बाद निजी वजहों से स्वदेश लौट गए थे। कुल 97 टेस्ट खेल चुके विराट अगर अच्छा नहीं करते तो संभव है कि रोहित को टेस्ट फॉर्मेट की भी कमान सौंप दी जाए।
आखिरी लाइन में खत्म कर दी विरासत : उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की इस औपचारिक घोषणा की आखिरी पंक्ति सबसे महत्वपूर्ण थी। टेस्ट टीम से जुड़ी सारी जानकारियों के बाद सबसे आखिर में लिखी यह लाइन थी, ‘अखिल भारतीय सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने रोहित शर्मा को वनडे और टी20 इंटरनैशनल टीमों के कप्तान के रूप में नामित करने का भी निर्णय लिया है।’ इस फैसले के ऐलान के साथ ही विराट कोहली का सफेद गेंदों की कप्तानी का दौर खत्म हो गया। वह अब रेड बॉल फॉर्मेट यानी टेस्ट में ही टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखेंगे।
जबरदस्त है रोहित का रिकॉर्ड : रोहित की कप्तानी में 10 वनडे भारत ने खेले हैं, जबकि 8 में जीत दर्ज की है। दो में हार का सामना करना पड़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कितना बेहतर है। इस दौरान रोहित ने 77.57 की औसत से 543 रन बनाए हैं। उनके नाम एक दोहरा शतक सहित दो शतक हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 208 रन हैं, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में 13 दिसंबर, 2017 को खेले गए मुकाबले में बनाया था।
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमरा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।
स्टैंडबाई: नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अर्जन नागवासवाला। : टेस्ट का कार्यक्रम: पहला टेस्ट 26-30 दिसंबर (सेंचुरियन), दूसरा टेस्ट 3-7 जनवरी (जोहानिसबर्ग), तीसरा टेस्ट 11-15 जनवरी (केपटाउन)

Related posts

डेफ-आईसीसी टी20 चैंपियंस ट्रॉफी 06 से 17 सितंबर, 2022, दोहा (कतर)

Pradesh Samwad Team

मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर को दिया खास मेसेज, विराट कोहली का पंजाबी अवतार

Pradesh Samwad Team

शाहीन अफरीदी ने रोहित, राहुल और कोहली की उतारी नकल, लोग बोले- क्या यह अगला हसन अली बनना चाहता है?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment