Pradesh Samwad
खेल

क्या अगले साल भी पीली जर्सी में दिखेंगे धोनी, CSK में अपने भविष्य पर दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को कहा कि प्रशंसक आईपीएल 2022 में उन्हें पीली जर्सी में देखेंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह फ्रैंचाइजी के लिए खिलाड़ी या किसी अन्य भूमिका में होंगे।

धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान कहा, ‘आप मुझे अगले साल पीली जर्सी में देख सकते हैं, लेकिन क्या मैं सीएसके के लिए खेलूंगा? इसके आस-पास बहुत सारी अनिश्चितताएं हैं, एक साधारण कारण यह है कि हमारे पास दो नई टीमें आ रही हैं। हम रिटेंशन नीति नहीं जानते हैं। हम नहीं जानते कि हम कितने विदेशी, भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘बहुत सारी अनिश्चितताएं हैं। जब तक नियम नहीं होते, आप वास्तव में यह तय नहीं कर सकते। इसलिए हम इसके होने का इंतजार करेंगे और उम्मीद है कि यह सभी के लिए अच्छा होगा।’
भारत के पूर्व कप्तान ने यह भी उल्लेख किया कि 2021 आईपीएल के यूएई चरण में बैक टू बैक मैचों के कारण इस सीजन में फिटनेस बनाए रखना मुश्किल हो गया है। धोनी ने कहा, ‘‘फिटनेस बनाए रखना मुश्किल है। एक बार जब आईपीएल स्थगित हो गया, तो इसका मतलब था कि जब भी टूर्नामेंट फिर से शुरू होगा बैक-टू-बैक गेम होंगे। हमारे पास उस तरह का खिंचाव था, लेकिन अच्छा लग रहा है, फिटनेस से कोई सरोकार नहीं है।’

Related posts

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जर्मनी को शूट आउट में हराया

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद पर तीन दिवसीय सेमीनार संपन्न

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment