Pradesh Samwad
खेल

कौन हैं चहल का शारीरिक शोषण करने वाले फ्रैंकलिन, नशे में की थी घिनौनी हरकत


साल 2013 में बेंगलुरु में आईपीएल मैच के बाद नशे में धुत एक खिलाड़ी द्वारा होटल की 15वीं मंजिल से नीचे लटका देने के खुलासे के बाद युजवेंद्र चहल के साथ शारीरिक उत्पीड़न (Yuzvendra chahal physically assaulted) का एक और मामला सामने आया है। इस साल की शुरुआत में आरसीबी के एक पॉडकास्ट में चहल ने 2011 की घटना को याद करते हुए बताया था कि तब मुंबई इंडियंस के उनके साथी जेम्स फ्रैंकलिन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने उस साल चैंपियंस लीग फाइनल के बाद उनका मुंह टेप से बंद कर दिया था।
क्या हुआ था उस रात? : चहल ने कहा था, ‘यह 2011 की घटना है जब मुंबई इंडियंस ने चैंपियंस लीग जीती थी। हम चेन्नई में थे। उसने (साइमंड्स) बहुत अधिक ‘फलों का जूस’ पी लिया था। उसने और जेम्स फ्रैंकलिन ने मिलकर मेरे हाथ पांव बांध दिए थे और कहा कि अब तुम खोलकर दिखाओ। वे नशे में इतने अधिक धुत थे कि उन्होंने मेरे मुंह पर टेप चिपका दी और पार्टी के दौरान पूरी तरह से मेरे बारे में भूल गए।’
सुबह सफाईकर्मी ने आजाद किया : चहल ने कहा, ‘वे वहां से चले गए। सुबह कोई कमरा साफ करने के लिए आया और उसने मुझे देखा। उसने कुछ और लोगों को बुलाया और मुझे छुड़ाया गया। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार डरहम ने बयान में कहा, ‘हमें 2011 की उस घटना के बारे में पता लगा है, जिसमें हमारे कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य का नाम आया है। हमारे कर्मचारी से जुड़े किसी भी मसले पर क्लब तथ्यों का पता करने के लिये संबंधित पक्षों से निजी तौर पर बात करेगा।’
जेम्स फ्रैंकलिन के नाम टेस्ट हैट्रिक : फ्रैंकलिन 2011 से 2013 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे। उन्हें 2019 के शुरू में इंग्लिश काउंटी टीम डरहम का कोच नियुक्त किया गया था। फ्रैंकलिन का पूरा नाम जेम्स एडवर्ड चार्ल्स फ्रैंकलिन है। 7 नवंबर 1980 को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में जन्मा यह क्रिकेटर लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर था, जिसे गेंद को स्विंग कराने में महारत हासिल थी। बॉल के साथ-साथ वह पावर हिटिंग के लिए भी जाना जाता था। बतौर बल्लेबाज ही अपने करियर का आगाज करने वाले फ्रैंकलिन ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह केवल दूसरे कीवी खिलाड़ी हैं। डरहम की माने तो फ्रैंकलिन पर लगाए गए शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर वह न्यूजीलैंड के इस पूर्व तेज गेंदबाज से बात करेगी।

Related posts

स्कॉट बोलैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पारी के अंतर से हराया

Pradesh Samwad Team

वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी अभिमन्यु चौहान दिल्ली डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए पहले स्थान पर रहे

Pradesh Samwad Team

सुरक्षा घेरा तोड़ रोहित शर्मा के सामने हो गया दंडवत, फैन की दीवानगी देख झेंप गए हिटमैन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment