26 C
Madhya Pradesh
July 30, 2026
Pradesh Samwad
खेल

कोहली की वजह से इस शख्स की गर्लफ्रेंड ने छोड़ा

आईपीएल के 15वें सीजन का छठा मुकाबला कल आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया. फॉफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी ने इस मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया. आईपीएल 2022 में आरसीबी की ये पहली जीत थी. इस मैच के दौरान विराट कोहली के एक फैन का वीडियो वायरल हो गया. कोहली का ये फैन स्टेडियम में बैठकर मैच का आनंद ले रहा था. तभी इसके हाथ में एक पोस्टर में दिखा, जिसपर दिलचस्प बातें लिखी थी. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये फैन वायरल हो गया.
आपको बता दें कि विराट कोहली के फैन के हाथ में जो पोस्टर था, उसमे लिखा था कि मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे छोड़ दिया है, क्यों कि मैं उससे ज्यादा विराट को टाइम देता हूं. विराट कोहली के इस फैन की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. क्योंकि इस सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी की टीम पंजाब किंग्स से हार गई थी. जबकि दूसरे मुकाबले में पलटवार करते हुए आरसीबी ने केकेआर को हराकर आईपीएल के इस सीजन में जीत की शुरुआत की.

Related posts

मैच बचाने के लिए बटलर ने चली कछुए की चाल, 207 गेंद खेलकर बनाए 26 रन

Pradesh Samwad Team

ENG v IND 1st Day : इंग्लैंड की पहली पारी 183 रन पर सिमटी, भारत स्कोर 21/0

Pradesh Samwad Team

एल्गर की कप्तानी पारी से सीरिज बराबर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment