Pradesh Samwad
खेल

के एफ सी डेफ टेस्ट क्रिकेट चेम्पियनशिप
} दिल्ली ने जीती डेफ टेस्ट चेम्पियनशिप { फाइनल मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 4 विकेट से पराजित किया

जयपुर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के एफ सी डेफ टेस्ट क्रिकेट चेम्पियनशिप का तीन दिवसीय (22 मार्च से 24 मार्च) फाइनल मैच राजस्थान और दिल्ली के मध्य खेले जा रहे मैच के अंतिम दिन दिल्ली ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 65 रन से आगे खेलना शुरू किया और 6 विकेट खोकर166 रन बनाकर यह मैच 4 विकेट से जीत लिया और टेस्ट चेम्पियनशिप पर कब्ज़ा कर लिया। अभिषेक ने 71 रन उर वीरेंदर सिंह ने नाबाद 27 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से विक्रम ने 3 और सुनील शर्मा ने 1 विकेट लिया । मेन ऑफ द मैच अभिषेक ठाकुर रहे जबकि मेन ऑफ द सीरीज मंजीत कुमार रहे। दिल्ली की इस जीत पर कोच श्री देवदत्त ने दिल्ली की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

Related posts

अरबों में खरीदते हैं टीमें, कहां होता है खर्च, कैसे होती है कमाई, 25 पॉइंट्स में समझिए पूरा फ्रैंचाइजी का पूरा हिसाब-किताब

Pradesh Samwad Team

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022, म.प्र. 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदकों के साथ बना ओव्हर ऑल चैम्पियन

Pradesh Samwad Team

भारत और ऑस्ट्रेलिया में टक्कर आज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment