33.5 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

कुमार मंगत : अजय-अक्षय को साथ लेकर फिल्म बनाने की तैयारी में

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चाओं में हैं और अजय देवगन अपनी पिछली फिल्म रनवे 34 की असफलता और दृश्यम-2 को लेकर चर्चाओं में हैं। इन दोनों सितारों को लेकर एक निर्माता अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में हैं। गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने हाँ बोल दिया है अब बात सिर्फ अजय देवगन से करनी है। अजय देवगन और अक्षय कुमार को दर्शकों ने गत वर्ष रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म सूर्यवंशी में देखा था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। हालांकि फिल्म में अजय देवगन ने महज कैमियो रोल में ही एंट्री मारी थी। बावजूद इसके इन दोनों की जोड़ी दर्शकों की ढेर सारी तालियां लूट ले गईं। अब चर्चा है कि इस फिल्म के बाद एक बार फिर ये स्टार्स एक साथ आने की प्लानिंग में हैं। सामने आई ताजा रिपोट्र्स के मुताबिक फिल्म निर्माता कुमार मंगत पाठक ने दोनों स्टार्स को एक फिल्म के लिए अप्रोच किया है। जो डबल हीरो वाली एक्शन ड्रामा फिल्म होगी।
मिड डे की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और अजय देवगन को कुमार मंगत के निर्माण में बनने वाली फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। इस फिल्म को बच्चन पांडे स्टार ने अपनी ओर से सहमति दे दी है। अब सिर्फ अजय देवगन की हां का इंतजार है। फिल्म स्टार अजय देवगन इन दिनों गोवा में हैं। जहां वो श्रिया सरन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को पूरा करने के बाद जब एक्टर अजय देवगन मुंबई लौटेंगे तब निर्माता इस फिल्म को लेकर बात करने वाले हैं। अगर उन्होंने भी इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी तो दोनों स्टार्स एक बार फिर ऑन स्क्रीन धमाका करते दिखेंगे।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार और अजय देवगन इससे पहले एक साथ इंसान और खाकी में दिखाई दिए थे। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। इंसान जहाँ बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी, वहीं खाकी ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। खाकी में अजय अक्षय के साथ अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आए थे।

Related posts

हॉलीवुड एक्टर विलियम हर्ट का निधन

Pradesh Samwad Team

80 साल के अमेरिकन सिंगर बॉब डिलन पर शराब पिलाकर यौन शोषण करने का आरोप

Pradesh Samwad Team

नहीं रहे बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत शख्स सिडनी पोइटियर, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment