Pradesh Samwad
ज़रा हटके

कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई 15 गगनचुंबी इमारतें, देखिए हैरान कर देने वाला वीडियो


चीन में 15 गगनचुंबी इमारतों के एक साथ गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, काफी लंबे समय से ये इमारतें निर्माणाधीन अवस्था में थीं, जिसके बाद काम पूरा न होने के चलते इन्हें जमींदोज कर दिया गया। सरकार की इस कार्रवाई का विरोध भी हो रहा है, लोग इसे पैसों की बर्बादी करार दे रहे हैं। इन इमारतों को युनान प्रांत में विस्फोटक की मदद से गिराया गया।
इमारतों को गिराने के लिए 4.6 टन विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया : वहां के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन इमारतों को गिराने के लिए 4.6 टन विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया और कुल 45 सेकंड में गगनचुंबी इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। इस दौरान ऐहतियात के तौर पर 2000 सहायता कर्मी मौके पर मौजूद रहे ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी आने पर निपटा जा सके, बताया जा रहा है कि युनान प्रांत के कनमिंग में Liyang Star City Phase II Project के तहत इन इमारतों को बनाया जा रहा था, लेकिन डिमांड में कमी आने की वजह से लगभग आठ साल से काम अटका हुआ था, इस प्रोजेक्ट की कीमत लगभग 1 बिलियन चीनी युआन थी।
इमारतों में 85,000 ब्लास्टिंग पॉइंट्स पर 4.6 टन विस्फोटक रखे गए थे : चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि इमारतों में 85,000 ब्लास्टिंग पॉइंट्स पर 4.6 टन विस्फोटक रखे गए थे, यह सुनिश्चित करने के लिए कि मिशन सफल रहे, आठ आपातकालीन बचाव दल स्थापित करने के लिए 2,000 से अधिक सहायता कर्मियों को तैनात किया गया था.।

Related posts

एक मगरमच्छ को काबू करने में 12 लोगों के छूटे पसीने

Pradesh Samwad Team

चलती ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक यात्री की बचाई जान. टीटीई ने लिया था ऑपरेशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षण

Pradesh Samwad Team

सन्न रह गए गोताखोर जब समुद्र में दिखा ‘एलियन’! बिना आंख, कान और मुंह वाली अजीबोगरीब बनावट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment