Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

किसानों को सस्ती बिजली के लिए 15 हजार करोड़ की सब्सिडी… शिवराज कैबिनेट ने दी मंजूरी


एमपी में शिवराज सरकार (Shivraj Government News) ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश की वजह से फसलों (Crop Damage Due To Rain) का जो नुकसान हुआ है, उसका सरकार सर्वे करवाएगी। साथ ही किसानों को सस्ती बिजली देने के लिए सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी की मंजूरी दी है।
असमय बरसात की वजह से एमपी में किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। धान की फसलों को नुकसान हुआ है। साथ ही रबी फसलों की बुवाई में भी देर होगी। इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। साथ ही कैबिनेट की बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सस्ती बिजली देने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी की मंजूरी दी है।
सीएम ने कहा कि असमय वर्षा के कारण प्रदेश के कुछ भागों में हमारे किसान भाई बहन की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मैं सभी किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं, वो बिल्कुल चिंता ना करें। जहां फसलों को नुकसान हुआ है, वहां मैंने सर्वे के निर्देश दे दिए हैं, सर्वे करके क्षति का आकलन किया जाएगा और किसानों को राहत पहुंचाई जाएगी।
सस्ती बिजली के लिए सब्सिडी : वहीं, शिवराज कैबिनेट की बैठक आज सुबह में ही हो गई है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में किसानों को सस्ती बिजली देने के लिए हमने 15000 करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी को मंजूरी दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान भाइयों आप को सस्ती बिजली इसलिए पहुंचती है कि सरकार अपने खजाने से पैसा देती है। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए बिजली कंपनी को सहायता की आवश्यकता थी।
सीएम ने कहा कि एमपी में घरेलू उपभोक्ताओं को कोई कष्ट न हो, इसके लिए हम 4900 करोड़ रुपये की सब्सिडी देते हैं। तब लोगों को सस्ती बिजली मिलती है। कुल मिलाकर के 20700 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी देने का आज कैबिनेट ने फैसला किया है। ताकि किसानों को भी सस्ती बिजली उपलब्ध हो और घरेलू उपभोक्ताओं को भी सस्ती बिजली उपलब्ध हो।
बिजली का दुरुपयोग न करें : शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि संकट के इस दौर में अनावश्यक बिजली ना जले, क्योंकि इस पर सरकार भारी धनराशि खर्च करती है। ये अपना ही पैसा है, इसलिए हम बिजली बचाएं।

Related posts

Stratégies de conquête des marchés internationaux : le plan de croissance des opérateurs iGaming à l’heure des fêtes, exploiter les opportunités géographiques en Asie du Sud‑Est, capitaliser sur le rebond européen post‑crise énergétique, pénétrer l’Amérique latine grâce à une réglementation favorable, adapter licences et protection des joueurs, former joint‑ventures locales ou acquérir licences existantes, déployer des solutions white‑label évolutives et orchestrer des campagnes marketing de Noël percutantes pour une expansion réussie du Q4 au Q1 suivant

Tabell Satsa Tillbaka Och Fjäderaktigt Kasino Bull Casino — Svenska republiken Bet Now

Les sites de jeux en ligne sous licence MGA : quelle plateforme offre le meilleur rapport sécurité‑confiance‑divertissement ?

Leave a Comment