21.5 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

काला सागर में डूबे रूसी क्रूजर मोस्कवा का चालक दल पहली बार आया सामने

मॉस्को: काला सागर में डूबे रूसी नौसेना के गाइडेड मिसाइल क्रूजर मोस्कवा (Russia Guided Missile Cruiser Moskva) का चालक दल पहली बार नजर आया है। बताया गया था कि युद्धपोत पर आग लगने के बाद चालक दल (Russian cruiser Moskva) के सभी सदस्य लाइफबोट में बैठकर बाहर निकल गए थे। इस नौसैनिकों (Crew of Russian Cruiser Moskva) की तस्वीरों को खुद रूसी रक्षा मंत्रालय ने जारी किया है। मोस्कवा के चालक दल के ये सदस्य क्रीमिया की पोर्ट सिटी सेवस्तोपोल में एक परेड के दौरान दिखाई दिए। इन नौसैनिकों से रूसी नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडम निकोले येवमेनोव ने भी मुलाकात की है। मोस्कवा रूसी नौसेना के काला सागर बेड़े का प्रमुख युद्धपोत था।
यूक्रेन ने किया था मोस्कवा को डूबाने का दावा : यूक्रेन ने दावा किया था कि गुरुवार तड़के 2 बजे उसने नेपच्यून मिसाइलों बायरकतार टीबी-2 ड्रोन से मोस्कवा क्रूजर पर हमला किया था। जिस कारण जहाज में आग लग गई और विस्फोट के कारण यह महाशक्तिशाली युद्धपोत समुद्र में डूब गया। हालांकि, रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार देर रात बताया था कि मोस्कवा क्रूजर के गोला बारूद भंडार में आग लगने से धमाका हुआ था। जिसके बाद युद्धपोत को खाली करवा लिया गया था। जब युद्धपोत को मरम्मत के लिए बंदरगाह लाया जा रहा था, तब समुद्र की तेज लहरों के कारण यह पानी में डूब गया।
सेवस्तोपोल बंदरगाह पर नजर आया चालक दल : रूस ने उस समय कहा था कि चालक दल को क्रीमिया के एक प्रमुख बंदरगाह सेवस्तोपोल ले जाया गया था। इस बंदरगाह को रूसी नौसेना ने 2014 में यूक्रेन से छीन लिया था। यह पहली बार है जब किसी नाविक के जीवित रहने का कोई सबूत पेश किया गया है। वीडियो में एडम येवमेनोव और दो अन्य अधिकारी लगभग 100 नाविकों के सामने परेड ग्राउंड पर खड़े दिखाई देते हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
रूसी नेवी चीफ बोले- काम करते रहेंगे सभी नौसैनिक : वीडियो के अंत में दिखाए गए एक इंटरव्यू में रूसी नौसेना प्रमुख एडम येवमेनोव कहते हैं कि मोस्कवा क्रूजर के अधिकारी और चालक दल वर्तमान में सेवस्तोपोल में अपने बेस पर रह रहे हैं और नौसेना में अपनी सेवा जारी रखेंगे। रूस ने आग या डूबने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी है। हालांकि, अमेरिका ने दावा किया था कि इस दुर्घटना में रूसी नौसेना के कुछ नाविक डूब गए थे। यूक्रेन ने दावा किया था कि मोस्कवा क्रूजर के कप्तान एंटोन कुप्रिन की मौत हो गई थी।

Related posts

चीन ने बनाया ‘ब्लैकआउट बम’, हाइपरसोनिक EMP मिसाइल उड़ा सकती है शहरों की बिजली

Pradesh Samwad Team

इस देश ने बिना वैक्सीन लगवाए लोगों पर लगा COVID लॉकडाउन, घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी

Pradesh Samwad Team

प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी कैबिनेट लापता लोगों की बरामदगी के लिए जिम्मेदार: पाकिस्तानी अदालत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment