31.3 C
Madhya Pradesh
June 10, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

काम से ब्रेक लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान घूमने पहुंची कश्मीर


फैंस के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा ही खबरों में रहती हैं। हाल ही में सारा अपनी कश्मीर ट्रिप को लेकर खबरों में हैं, दरअसल घूमने की शौकिन सारा अपने काम से वक्त निकाल कर अक्सर ही घूमने जाती रहती हैं। र्वतमान समय में सारा कश्मीर के पहलगाम की यात्रा कर रही हैं और वहां शानदार ट्रेकिंग का मजा ले रही हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में सारा ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें वो काफी खुबसूरत और स्टाइलिश दिख रही हैं।
अब ट्रेकिंग पर मैं चली : वहीं अगर हम काम को लेकर बात करें तो पिछले दिनों सारा अली खान अतंरगी रे में नजर आई थीं जो कि काफी हिट फिल्म रही और फिल्म के साथ साथ सारा को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला।
हाल ही में सारा को एक्टर विक्रांत मैसी के साथ ‘गैसलाइट’ की शूटिंग के दौरान देखा गया था और कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने विक्की कौशल के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक युवा अभिनेत्री हैं जो काम-जीवन के संतुलन का आनंद लेना बहुत ही बेहतरीन तरीके से जानती हैं।

Related posts

एम्बर हर्ड 50 मिलियन डॉलर मानहानि मामले में फिर से दे सकती हैं गवाही

Pradesh Samwad Team

हाथ में बोतल थाम स्पेन की सड़कों पर घूमती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बोली- अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे तो पीछे गिर जाते हैं

Pradesh Samwad Team

तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया:’मैं तुम्हारी बाहों में मरना चाहती हूं’ पति निक के वीडियो पर ऐसा कमेंट कर की बोलती बंद

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment