Pradesh Samwad
खेल

औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट-2022 का फायनल आज

औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट के छठवें दिन सेमी फायनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमी फायनल मुकाबला 2ः30 बजे आर्मी इलेवन विरूद्ध आर्मी ग्रीन के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में आर्मी इलेवन ने आर्मी ग्रीन को 3-1 से परास्त कर फायनल में जगह बनाई। जबकि दूसरा सेमी फायनल मुकाबला इंडियन रेल्वें विरूद्ध इंडियन ऑयल के मध्य 4ः30 बजे खेला गया। इस मुकाबले में इंडियन रेल्वे ने इंडियन ऑयल को शूट आउट में 4-2 से परास्त किया। आज खेले गए सेमी फायनल मुकाबलों में दर्शको में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरा स्टेडियम दर्शकों से भर गया। डी.जी. लोकायुक्त श्री राजीव कुमार टंडन तथा श्री नादिर रशीद, होटेल जाहनुमा पैलेस के मैनेजिंग डायरेकटर ने किया प्लेयर ऑफ द मैच खिलाड़ियों को पुरस्कृत।
विस्तृत परिणाम निम्नानुसार हैः- पहला सेमी फायनल मुकाबला-आर्मी इलेवन विरूद्ध आर्मी ग्रीन : टूर्नामेंट के छठवेें दिन आज अपरांह 2ः30 बजे पहला सेमी फायनल मुकाबला आर्मी इलेवन और आर्मी ग्रीन की टीमों के मध्य खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में आर्मी ग्रीन के खिलाड़ी मनीष राजभर ने एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। इसी क्वार्टर के 26वें मिनट में आर्मी इलेवन के खिलाड़ी हरमान सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर के 34वें एवं 35वें मिनट में आर्मी इलेवन के खिलाड़ी ब्रज इक्का ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 3-1 की बढ़त दिलायी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और आर्मी इलेवन ने यह मुकाबला 3-1 जीतकर फायनल में जगह बनाई।
इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच आर्मी इलेवन के खिलाड़ी ब्रज इक्का रहे। उन्हें श्री नादिर रशीद, होटेल जाहनुमा पैलेस के मैनेजिंग डायरेकटर ने दस हजार रूपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया।
दूसरा सेमी फायनल मुकाबला-इंडियन रेल्वें विरूद्ध इंडियन ऑयल
प्रतियोगिता के अंतर्गत आज दूसरा सेमी फायनल मुकाबला इंडियन रेल्वें और इंडियन ऑयल की टीमों के मध्य खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दुसरे क्वार्टर के 18वें मिनट में इंडिय ऑयल के खिलाड़ी तलविन्दर सिंह ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 26वें मिनट में इंडियन रेल्वें के खिलाड़ी जोगिन्दर सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 50वें मिनट में इंडियन रेल्वें के खिलाड़ी रीमांशु ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 52वें मिनट में इंडियन ऑयल के खिलाड़ी रघुनाथ व्ही.आर. ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्ति पर दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबरी पर रहा। मैच का फैसला शूट आउट से हुआ। जिसमें इंडियन रेल्वें ने यह मुकाबला 4-2 से जीतकर फायनल में जगह बनाई।
इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच इंडियन रेल्वें के गोलकीपर कमलबीर सिंह रहे। उन्हें डी.जी. लोकायुक्त श्री राजीव कुमार टंडन ने दस हजार रूपये की नकद राशि से सम्मानित किया।
27 मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले
आर्मी इलेवन और इंडियन रेल्वें के मध्य फायनल मुकाबला सांय 4ः30 बजे तथा आर्मी ग्रीन और इंडियन ऑयल के बीच हार्ड लाईन मुकाबला अपरांह 2ः30 बजे खेला जायेगा।

Related posts

Tokyo Olympics: ओलिंपिक में 41 साल बाद हॉकी में इतिहास… अपने शेरों की विजयगाथा के दर्शन कीजिए

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

11 february

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment