Pradesh Samwad
खेल

ओबैदुल्लागंज के आसिम खान अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भोपाल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे

रायसेन । आसिम खान फ़्री स्टाइल 92 किलोग्राम वजन वर्ग में भोपाल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में करेंगे| श्री आसिम ख़ान का चयन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता हरियाणा के भिवानी में दिनांक 7 मार्च 2022 से प्रारम्भ होगी| खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्राम नयापुरा में खिलाड़ियों को कुश्ती मैट्स सहित अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराई है।
श्री आसिम ख़ान के चयनित होने पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल,जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने आसिम ख़ान को बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related posts

68वी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Pradesh Samwad Team

Pradesh Samwad Team

शाकिब कोविड से संक्रमित, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment