Pradesh Samwad
खेल

ओडिशा ने जीती राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को 2-0 से हराया

स्पोर्ट्स एज भोपाल | हॉकी एसोसिएशन ओडिशा ने रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को 2-0 से हराकर मंगलवार को राजधानी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर 6 से 17 मई तक हुई 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली हैं। टूर्नामेंट में खेले गए
फाइनल मुकाबले में ओडिशा के लिए पूनम बारला ने 34वें और अशीम कंचन बारला ने 59वें मिनट में गोल दागे। दोनों टीमों की शुरूआत अच्छी रही और गोल करने के कई मौके बनाए। दोनों का डिफेंस भी बेहतरीन था, जिसकी वजह से हाफटाइम तक स्कोर गोलरहित बराबरी पर था। पूनम ने तीसरे क्वार्टर में पहला गोल करके ओडिशा को बढ़त दिलाई। इसके बाद अशीम ने दूसरा गोल किया।
पुरस्कार वितरण विशेष अतिथि के तौर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेद्रो निगमबोम्ब, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अभिलाष खांडेकर और मुख्य अतिथि डीजी लोकायुक्त राजीव टंडन ने संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता की उपस्थिति में किया।
ओलंपियन असलम शेर खान, ओलंपियन जलाल उद्दीन रिजवी और ओलंपियन एवं मप्र हॉकी पुरुष अकादमी के प्रशिक्षक समीर दाद खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए मौजूद रहे।
वहीं तीसरे स्थान के मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 3-2 से हराया। दीप्ति टोप्पो (28वाँ), अलबेला रानी टोप्पो (40वाँ) और बेटन डुंगडुंग (43वाँ मिनट) ने झारखंड के लिये गोल किया।
हरियाणा के लिये अमनदीप कौर ने 55वें और भारती सरोहा ने 56वें मिनट में गोल दागे। उल्लेखनीय है कि 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैम्पियनशिप में लगभग 27 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Related posts

कोविड-19 के कई मामलों के बाद न्यूजीलैंड थॉमस कप फाइनल से हटा

Pradesh Samwad Team

मयंक अग्रवाल की सेंचुरी, एजाज पटेल का चौका- पहले दिन के खेल में दिखा बराबरी का मुकाबला

Pradesh Samwad Team

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने रायसेन को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment