24.8 C
Madhya Pradesh
August 1, 2026
Pradesh Samwad
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने नहीं दिया फॉलोऑन

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे। उनके पास 489 रन की बढ़त हो गई है।
पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया टेस्ट : कराची: मिशेल स्टार्क के तीन विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने सोमवार को यहां दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन थकी हुई पाकिस्तानी टीम (PAK vs AUS) पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया। आस्ट्रेलिया के पहली घोषित पारी नौ विकेट पर 556 रन के जवाब में पाकिस्तानी टीम महज 148 रन के भीतर सिमट गयी। दो दिन से अधिक समय तक क्षेत्ररक्षण करने के बाद 53 ओवर ही खेल सकी।
1998 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही आस्ट्रेलियाई टीम ने फॉलोऑन नहीं दिया और स्टंप तक 17 ओवर में एक विकेट गंवाकर 81 रन बना लिये। जिससे उसकी कुल बढ़त 489 रन की हो गयी। मार्नस लाबुशेन 37 और पहली पारी के शतकवीर उस्मान ख्वाजा 35 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले आस्ट्रेलिया ने सुबह आठ विकेट पर 505 रन से खेलना शुरू किया। मिशेल स्टार्क (28) दिन की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गये जिन्हें शाहीन अफरीदी ने आउट किया जो उनका पारी का पहला विकेट था। कप्तान पैट कमिंस (नाबाद 34 रन) ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के सुबह नौ ओवर डालने के बाद पारी घोषित कर दी। कमिंस और स्वेपसन (नाबाद 15) ने तेजी से टीम के स्कोर में 51 रन जोड़े।
आस्ट्रेलिया के पहले सत्र में पहली पारी घोषित करने के बाद पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम चरमरा गया था और चाय तक उसका स्कोर सात विकेट पर 100 रन था। स्टार्क की तेज गेंदों का इसमें अहम योगदान रहा जिन्होंने अजहर अली और फवद आलम के लगातार गेंदों पर विकेट झटके।
लंच के बाद नाथन लियोन ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने की शुरूआत की। उन्होंने इमाम उल हक को खराब शॉट खेलने के लिये बाध्य किया और सफलता हासिल की। इसके बाद स्टार्क ने मध्यक्रम को अपना निशाना बनाया।
पाकिस्तानी पारी में सबसे बड़ी साझेदारी अंतिम विकेट के लिये नौमान अली (नाबाद 20 रन) और शाहीन अफरीदी (19 रन) के बीच 30 रन की रही। पदार्पण कर रहे मिशेल स्वेपसन ने अफरीदी को पगबाधा आउट कर टीम की पारी खत्म की। पाकिस्तानी पारी में कप्तान बाबर आजम (36) शीर्ष स्कोरर रहे जिन्हें लेग स्पिनर स्वेपसन ने आउट किया।

Related posts

जडेजा का डबल धमाल, कपिल देव और इमरान खान के क्लब में मिली एंट्री

Pradesh Samwad Team

रविंद्र जडेजा से हारा श्रीलंका, भारत ने तीन दिनों में ही जीता मोहाली टेस्ट

Pradesh Samwad Team

इंदौर ने जीती दोस्ताना सीरिज़ ,भोपाल को दूसरे मैच मैं भी पराजित किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment