Pradesh Samwad
खेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से हट सकते हैं इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ी, सामने आई बड़ी वजह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से हट सकते हैं इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ी, सामने आई बड़ी वजह
एशेज श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अगर परिवार के सदस्यों के लिए यात्रा और कड़े पृथकवास नियमों को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ तो इंग्लैंड के कम से कम 10 खिलाड़ी दौरे से हट सकते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के कई खिलाड़ी इस मोर्चे पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की प्रगति से नाखुश है और वे अपनी मांगों को पूरा नहीं होने पर दौरे से बाहर होने का विचार कर रहे है।
अखबार ने बताया कि यह पता चला है कि इस सप्ताह हेडिंग्ले में इंग्लैंड टीम की बैठक में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा पृथकवास नियमों पर प्रगति की कमी को लेकर निराशा थी। ऑस्ट्रेलिया कोविड-19 के पृथकवास को लेकर नियम काफी सख्त हैं। उसके अपने क्रिकेटर भी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला खेल कर लौटने के बाद एडिलेड के एक होटल में दो सप्ताह का पृथकवास पूरा कर रहे है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी फिलहाल ट्रेनिंग की इजाजत नहीं है।
यह समझा जाता है कि सीए का वहां की सरकार पर पर्याप्त प्रभाव नहीं है और यहां तक कि अलग-अलग राज्य भी बेहद कम समय की सूचना के साथ शहर को पूरी तरह से प्रतिबंधित या बंद कर सकते हैं। इस तरह के नियमों से इंग्लैंड ने खिलाड़ियों के लिए पहले से किए गए सभी समझौतों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। सीए ने शनिवार को कहा कि वह इसका समाधान निकालने के लिए सरकार और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
सीए से जारी बयान के मुताबिक कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी एशेज श्रृंखला के संबंध में ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) और ऑस्ट्रेलिया में सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखा है। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान में इस दौरे की परिचालन आवश्यकताओं की योजना बना रहे हैं और इस मुद्दे पर ईसीबी के साथ काम कर रहे हैं। जैसा कि पिछले सत्र में हुआ था, सीए समुदाय के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए, क्रिकेट आयोजन को लेकर सरकार के साथ साझेदारी में काम करेगा। दोनों देशों के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज श्रृंखला का आयोजन आठ दिसंबर से 18 जनवरी तक होगा।

Related posts

दिल्ली ने किया हैदराबाद को पस्त, टेबल में टॉप पर पहुंची

Pradesh Samwad Team

शियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिप, थाईलैण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों ने की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट

Pradesh Samwad Team

फुटबॉल प्रतियोगिता मेला में खेले गए मैचों में सीनियर लीग चेम्प्यनशिप में के डी पी एस ने लेक सिटी यूनाइटेड को शून्य के मुकाबले दो गोल से और ब्लू लाइन ने स्टूडेन्ट क्लब को दो ,एक से पराजित किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment