Pradesh Samwad
खेल

एवीजीसी एक्सआर एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश का विधिवत गठन ‌

एवीजीसी एक्स रियलिटी तेजी से बढ़ता हुआ इंडस्ट्रियल सेक्टर है जिसकी मांग विश्वव्यापी है 10,0000000 की सालाना आय वाला यह क्षेत्र देश की आईटी इंडस्ट्रीज के समान ही ग्रोथ की संभावनाएं रखता है ! मध्य प्रदेश ख़ासकर इंदौर व भोपाल में इस क्षेत्र ने अपनी जड़ें जमा ली है व हजारों की संख्या में प्रशिक्षित नौजवान इस में कार्यरत है! सरकार द्वारा भी अनेक सुविधाएं क्षेत्र को दी जा रही है और इसमें बढ़ोतरी की संभावना है! इसी के मद्देनजर हाल ही में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन विजुअल इफैक्ट्स गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) टास्क फोर्स का गठन किया है ! वित्त मंत्री ने बजट भाषण में एवीजीसी प्रमोशन टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की जिसमें भोपाल के श्री मनीष राजोरिया अध्यक्ष इंदौर के श्री संजय खिमेसरा सचिव बने हैं श्री आशीष कुलकर्णी पुणे व श्री राहुल जैन इंदौर संरक्षक मनोनीत किए गए हैं श्री अभय जैन उपाध्यक्ष और रवीश जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए ! अन्य पदों पर ऊर्जा से परिपूर्ण नव उद्यमियों का मनोनयन हुआ है एसोसिएशन ने 22 लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए चुना है इस क्षेत्र में राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर ऊपर भी एसोसिएशन का गठन कर इंडस्ट्रीज को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है इसकी शुरुआत क्षेत्र के मूर्धन्य नाम श्री आशीष कुलकर्णी ने की है रिलायंस समूह के बिग एनिमेशन की स्थापना से लेकर केंद्रीय सरकार को इस क्षेत्र की जरूरतों के लिए जागरूक करने का काम श्री कुलकर्णी करते आ रहे हैं ! भारत में एनिमेशन विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक सेक्टर में क्रिएट इन इंडिया और ब्रांड इंडिया का मशाल वाहक बनने की क्षमता है! मध्य प्रदेश में विकास हेतु समर्पित एसोसिएशन का विधिवत गठन श्री आशीष कुलकर्णी व पीएसपीएल एडवरटाइजिंग के श्री राहुल जैन के आतिथ्य में आयोजित समारोह में संपन्न हुआ श्री जैन डिजिटल डिजाइन मार्केटिंग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित है!

Related posts

अरेरा क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

177 भाले और 1617 दिन कड़ी ट्रेनिंग, गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पर 5 वर्ष में खर्च हुए 7 करोड़

Pradesh Samwad Team

बिना खेल शिक्षक और कोचों के खेल स्टेडियमों का हो रहा उद्घाटन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment