Pradesh Samwad
देश विदेश

एलन मस्क के नए ट्वीट ने मचाई खलबली : ‘अगर मैं संदिग्ध हालातों में मर जाऊं तो…’


ट्विटर खरीदने के बाद टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एलन मस्क आए दिन कोई न कोई नया ट्वीट करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। अब उनके नए ट्वीट ने हलचल मचा दी है। मस्क ने अफने नए ट्वीट में ‘संदिग्ध हालातों में मौत’ की बात की है। उनका यह ट्वीट चर्चा में आ गया है। सोमवार सुबह एलन मस्क ने लिखा, ‘अगर संदिग्ध हालातों में मेरी मौत हो जाती है तो यह काफी हद तक nice knowin ya होगा।
मस्क के ट्वीट का सीधे तौर पर तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां मस्क Nice Knowin’ Ya गाने का जिक्र कर रहे हैं। जिस गाने या एलबम का मस्क ने जिक्र किया है वह TWENTY2 नाम के बैंड की है. यह साल 2018 में आई थी। मस्क के इस ट्वीट पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि दुनिया को अभी मस्क की बहुत जरूरत है, इसलिए वह इतनी जल्दी नहीं जा सकते।
वहीं एक अन्य ने लिखा कि हमें मस्क को हर कीमत पर बचाना होगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि क्या तुम्हारे जाने के बाद मुझे ट्विटर मिल सकता है। बता दें कि एलन मस्क ने पिछले महीने ही 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदने की डील की है। ट्विटर की डील होने के बाद उन्होंने इसमें कई बदलाव करने की तरफ भी इशारा किया है, खासकर फ्री स्पीच का। वहीं हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया था कि अब ट्विटर का इस्तेमाल करने पर पैसे देने होंगे।

Related posts

दुनिया के सामने चीन और अमेरिका ने श्रीलंका में क्यों की मुलाकात?

Pradesh Samwad Team

अमेरिका: टेक्सास के हाईस्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों के घायल होने की सूचना

Pradesh Samwad Team

SCO समिटः ईरान, अर्मेनिया और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment