Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल द्वारा आयोजित पहला एलएनसीटी कप इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनाँक 28 मार्च को सुबह 10 बजे न्यू चौकसे नगर स्तिथ एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल मैदान पर एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल डायरेक्टर श्रीमती पूजा श्री चौकसे,एलएनसीटी ग्रुप डायरेक्टर श्रीमती श्वेता चौकसे जी द्वारा किया गया इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल श्री चेतन्य सक्सेना, स्कूल मैनेजर श्रीमति शोभा चौकसे,जेएनसीएन कॉलेज के प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका जी,जेएनसीटी कॉलेज के डीन श्री बी एल राय जी ,श्री दीपक सक्सेना जी,खेल अधिकारी श्री अनुराग चौकसे एवं एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा जिसमे भोपाल शहर के 16 स्कूल (एलएनसीटी,फादर अग्नेल,सेंट जॉर्ज,रयान इंटरनेट, सेंट रफेल, एमजीएम,माउंट कार्मल,विंध्याचल एकेडमी,आर्मी पब्लिस स्कूल एवं मोंट फोर्ट स्कूल ,की टीमें भाग ले रही है
आज का पहला मुकाबला रयान इंटरनेशनल एवं सेंट् मोंटफोर्ट के बीच खेला गया जिसमें सेंट् मोंटफोर्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसमें रयान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट पर 58 रन बनाए रयान की ओर से विहान ने 22 रन बनाए
सेंट् मोंटफोर्ट की ओर से मोहित, कुनाल, सुजल एवं कान्हा ने 1-1विकेट लिए बाद में बल्लेबाजी करने उतरी सेंट् मोंटफोर्ट की टीम ने निर्धारित लक्ष्य 4 विकेट पर 7 ओवर हासिल कर लिया इस मैच के मन ऑफ द मैच सेंट् मोंटफोर्ट के सुजल रहे दिन का दूसरा मुकाबला फादर अग्नेल ओर माउंट कार्मल जिसमे फादर अग्नेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट पर 71 रन बनाये जिसमे सुदंशु ने 16 विनय ने 11 रन कर योगदान दिया माउंट कार्मल की ओर से श्रियंश ने 2 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लिये
बाद में बल्लेबाजी करने उतरी माउंट कार्मल ने निर्धारित लक्ष्य 6 ओवर में 1 विकेट पर हासिल कर लिया जिसमे ईशान ने 26 एवं आयुष ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया फादर अग्नेल की ओर से अविराज ने 1 विकेट लिए इस प्रकार माउंट कार्मल ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया इस मैच के मन ऑफ द मैच माउंट कार्मल स्कूल के आयुष रहे।

Related posts

39वीं सीनियर एवं 23वीं ओपन स्प्रींट नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप-2022

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22

Pradesh Samwad Team

पदक लाने वाले धनंजय और गौरंशी को मुख्यमंत्री ने दिए 25-25 लाख, प्रियांशु को 10 लाख

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment