28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट 2021 एलएनसीटी और शाशिब पहुंचे क्वार्टर फाइनल में


भोपाल। राधारमण समूह परिसर में चल रहे राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट टूर्नामेंट में एलएनसीटी और शाशिब काॅलेज की टीमों ने अपने अपने मैच जीत क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
आज लीग राउण्ड्स के तहत एलएनसीटी व आईईएस तथा शाशिब 11 एवं ट्रिनिटी के बीच दो मैच खेले गए।
पहला मैच एलएनसीटी व आईईएस के बीच खेला गया जिसमें एलएनसीटी ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। कांटे की टक्कर के इस मैच में एलएनसीटी की टीम ने 14.5 ओवरों में 121 रन बनाए। इस स्कोर में टीम के कप्तान प्रज्ञेश व बल्लेबाज जी शर्मा ने क्रमशः 39 व 37 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रज्ञेश ने 29 बालों में 3 चैकों व 3 छक्कों की सहायता से 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईईएस की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकिट पर 114 रन बनाए और 7 रनों से यह मुकाबला हार गई।
दूसरा मैच शाशिब 11 व ट्रिनिटी के बीच खेला गया। इस मैच में ट्रिनिटी ने टाॅस जीतकर पहले फील्ंिडग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी शाशिब 11 ने 15 ओवरों में 9 विकिट के नुकसान पर 108 रन बनाए। इसमें टीम के बल्लेबाज यश राज व राजेश ने क्रमशः 25 व 21 रनों का योगदान दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनिटी की टीम कमजोर साबित हुई और केवल 9 ओवरों में 68 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह शाशिब ने यह मुकाबला 40 रनों से जीत लिया।

Related posts

शुभम सैनी के खेल से रविंद्रा क्रिकेट अकादमी ने ए एस ओपन क्रिकेट कप का ख़िताब जीता

Pradesh Samwad Team

6वीं सीनियर राष्ट्रीय साॅफ्टबेसबाल प्रतियोगिता 2021-22 मे मध्यप्रदेश साॅफ्टबेसबाल बालक/बालिका टीम सहभागिता करने के हेतु टीम सांगली महाराष्ट्र रवाना हुई

Pradesh Samwad Team

कोहली एंड कंपनी को भारी पड़ सकता है पाकिस्तान के ‘उल्टे हाथ का दांव’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment