Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

एमपी में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, आठ फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, नवंबर से बढ़ी हुई सैलरी


एमपी में सरकारी कर्मचारियों को शिवराज सरकार (Shivraj Government Increased DA) ने दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सीएम इसकी घोषणा कर दी है। एमपी में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता आठ फीसदी (Government Employee DA Increase) बढ़ गया है। कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी नवंबर महीने से मिलेगी।

दिवाली से पहले शिवराज सरकार ने एमपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता आठ फीसदी (DA Increased In MP) बढ़ाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का लाभ नवंबर महीने से मिलेगा। इसकी घोषणा आज राज्य सरकार की तरफ से कर दी गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्मियों को अब 20 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले उन्हें 12 फीसदी मिलता था।
दरअसल, एमपी में कर्मचारियों को कोविड की वजह से दो साल से वेतन वृद्धि नहीं हुई थी। कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ता में वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस बार सरकार ने दिवाली से पहले उन्हें सौगात दी है। सीएम ने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2021 में भुगतान होने वाला है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2021 के वेतन में जुड़कर मिलेगा।
सीएम ने कहा कि इसके साथ ही अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 12% से बढ़कर 20% हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति बुरी तरह प्रभावित होने के कारण शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित रखी गयी थी।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्तूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा। लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50% राशि, मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जाएगी।
गौरतलब है कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। मगर सरकार ने दिवाली से पहले ही यह मांग मान ली है। इसे लेकर कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

Related posts

Roulette européenne : pourquoi les casinos modernes d’Europe offrent de meilleures chances que les tables traditionnelles de Las Vegas grâce à la technologie avancée, aux règles favorables et à une expérience utilisateur optimisée pour le joueur avisé

Guida Definitiva all’Assistenza Ibrida nei Casinò Online: Come AI e Operatori Umani Garantiscono Supporto Sempre Attivo, Riducendo i Tempi di Attesa e Potenziando la Sicurezza del Gioco per tutti i giocatori

Baccarat Live VIP en 2024 : comment maximiser les jackpots grâce aux bonus de Nouvel An

Leave a Comment