27.3 C
Madhya Pradesh
July 11, 2026
Pradesh Samwad
खेल

एक बॉल पर हुए 2 रनआउट, फिर भी बने 5 रन…

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में मंगलवार को क्वालिफायर-1 खेला गया. गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स (GT Vs RR) की टीमें यहां आमने-सामने हैं, राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 188 का स्कोर बनाया. पहली पारी के आखिर में एक गजब की चीज़ देखने को मिली, जो क्रिकेट में काफी कम ही होता है.
राजस्थान रॉयल्स की पारी की आखिरी बॉल पर दो रनआउट हुए और 5 रन बने. यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ऐसा ही हुआ है. ये सब कैसे हुआ समझिए…
राजस्थान रॉयल्स की पारी के 19.6 ओवर में जब जोस बटलर स्ट्राइक पर थे, उस वक्त उन्होंने शॉट खेला और दो रन लेने के लिए दौड़ पड़े. हालांकि, जोस बटलर एक ही रन पूरा कर पाए और दूसरा रन पूरा करने से पहले रनआउट हो गए. लेकिन ये नो-बॉल थी, ऐसे में रनआउट तो मान्य हुआ लेकिन बॉल मान्य नहीं थी.
अगली बॉल फ्री-हिट निकली और यह भी 19.6 ओवर ही था, इस बॉल पर रविचंद्रन अश्विन स्ट्राइक पर थे, यश दयाल ने इसे ऑफ साइड के बाहर फेंका और वाइड चली गई. लेकिन नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े रियान पराग रन लेने के लिए दौड़ पड़े जबकि रविचंद्रन अश्विन अपनी क्रीज़ ने नहीं हिले.

Related posts

न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा पाकिस्तान टॉप पर, शोएब मलिक और रऊफ रहे जीत के हीरो

Pradesh Samwad Team

गिरफ्तारी के बाद युवराज सिंह को मिली जमानत, युजवेंद्र चहल के खिलाफ की थी जातिगत टिप्पणी

Pradesh Samwad Team

प्रथम राष्ट्रिय ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment