25.1 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
Pradesh Samwad
खेल

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज भोपाल और चम्बल के मध्य खेले जा रहे 2 दिवसीय मैच में भोपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 348 रन बनाकर पारी घोषित की । भोपाल की तरफ से अर्णव सिंह अपने शतक से 6 रन चूक गए उन्होंने 94 रन बनाए। पीयूष ने 51, रिदय माहेश्वरी ने 78 और अँजेश पाल ने 56 रन की पारी खेली। चम्बल की तरफ से शिवांश ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी चम्बल की टीम ने यशवर्धन सिंह के दोहरे शतक 235 रन और पारस के 34 और करन तोमर के 26 रनो की बदौलत 359 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अर्णव और रुद्र ने 2 2 विकेट लिए। भोपाल संभाग की टीम ने दूसरी पारी में खेल के अंतिम दिन 4 विकेट खोकर 59 रन बना लिए थे । चम्बल की तरफ से निश्चय ने 3 विकेट लिए। पहली पारी में 11 रनों की बढ़त के कारण चम्बल को विजयी घोषित किया गया। *प्रतियोगिता का तीन दिवसीय पहला सेमीफाइनल चम्बल और इंदौर के मध्य और दूसरा सेमीफाइनल भोपाल और सागर डिवीज़न के मध्य 1 जनवरी से 3 जनवरी तक खेला जाएगा।

Related posts

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की मां का निधन, टि्वटर पर दी जानकारी

Pradesh Samwad Team

साद अंसारी वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता : लो स्कोरिंग मुक़ब्ले मे एल बी एस ने उड़ान क्लब को तीन विकिट से हराकर अपने ग्रुप का दुसरा लीग मुक़ब्ला जीता।

Pradesh Samwad Team

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी ने रेलवे डी आर एम को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment