Pradesh Samwad
देश विदेश

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की जी-7 देशों ने की निंदा

उत्तर कोरिया ने हाल ही में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसकी जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने निंदा की और साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य देशों से इसकी आलोचना करने का आह्वान भी किया। खलीज टाइम्स ने अपनी रिपोटर् में इसकी जानकारी दी।
कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति के अधिकारियों के साथ एक बयान में कहा,‘‘हम सभी स्तरों पर निरंतर किए जा रहे बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण से चिंतित है।‘‘
उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने पिछले बुधवार को तीन मिसाइलों का परीक्षण किया, जिनमें से एक को अब तक की सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल माना जा रहा है और ऐसा ठीक उस वक्त किया गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एशिया के अपने दौरे से लौटे ही थे।

Related posts

तालिबान की कैद में अमेरिकी नौसेना का पूर्व अधिकारी, बाइडेन बोले- यह अस्वीकार्य, तुरंत रिहा करो

Pradesh Samwad Team

‘जो मांगा था, पहले ही दे चुके हैं’, अफगानिस्‍तान पर भारत में हुई कॉन्‍फ्रेंस का तालिबान ने किया स्‍वागत

Pradesh Samwad Team

रूस दौरे पर जाएंगे पाकिस्तानी PM इमरान खान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment