Pradesh Samwad
देश विदेश

उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार करने वाला चीन भी पैगंबर विवाद में कूदा

पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी के दो पूर्व नेताओं की कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद में अब चीन भी कूद गया है और उसने उम्मीद जताई कि इस घटना से समुचित ढंग से निपटा जा सकता है। चीन ने कहा कि वह मानता है कि विभिन्न सभ्यताओं, विभिन्न धर्मों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और समान स्तर पर सह-अस्तित्व में रहना चाहिए।
सभी को एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं द्वारा की गई कथित टिप्पणियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर सरकारी चीनी मीडिया द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि हमने प्रासंगिक खबरों पर गौर किया हैं। हमें उम्मीद है कि संबंधित घटना से ठीक से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अहंकार और पूर्वाग्रह को त्यागना महत्वपूर्ण है और सभी को एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करना चाहिए।
बीजेपी ने बवाल बढ़ता देख प्रवक्ता को किया निलंबित : गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने के लिए बीजेपी ने पांच जून को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और अपनी दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया था। टिप्पणी पर मुस्लिम समूहों के विरोध के बीच, पार्टी ने अल्पसंख्यकों की चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देता है।

Related posts

जूलियन असांजे को जेल में शादी करने की मिली इजाजत

Pradesh Samwad Team

क्या LGBT फेस्टिवल से दुनिया में फूटा मंकीपॉक्स का ‘बम’? 80000 लोगों ने लिया था हिस्सा, कई संक्रमित

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री बने बिलावल भुट्टो जरदारी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment