Pradesh Samwad
देश विदेश

इमरान ने अपने संबोधन में फिर की भारत की तारीफ, कहा- वहां के लोग बहुत खुद्दार हैं


पाकिस्तान की राजनीति में शनिवार का दिन बेहद अहम है। इससे पहले इमरान खान ने शुक्रवार रात देश को फिर संबोधित किया। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोला और विदेशी साजिश का हवाला देते हुए अमेरिका पर फिर हमला बोला। इमरान ने अपने संबोधन में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाखुशी जताई।
संबोधन के दौरान भावुक हुए इमरान खान : अपने संबोधन के दौरान इमरान खान भावुक हो गए। अविश्वास प्रस्ताव से एक दिन पहले जनता के सामने अपनी बात रखते हुए इमरान ने कहा कि वो जनता के लिए आए हैं और हमेशा जनता के लिए काम करेंगे। अमेरिका पर बोलते हुए कहा कि वो एंटी अमेरिका नहीं है लेकिन अपनी जनता का ख्याल पहले रखना चाहते हैं।
इमरान खान ने फिर की भारत की तारीफ : अपने संबोधन में भारत की तारीफ करते हुए इमरान खान ने कहा कि वहां बहुत खुद्दार लोग हैं। वहां किसी बाहरी देश की हिम्मत नहीं है कि कोई आदेश दे दे। इमरान खान भी वही करना चाहता है। लेकिन ये लोग ऐसा होने नहीं दे रहे हैं।

Related posts

PM मोदी ने शहबाज शरीफ को बधाई दी; कहा-भारत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता चाहता है जो आतंकवाद से मुक्त हो।

Pradesh Samwad Team

रूसी राष्‍ट्रपति 70 की उम्र में फिर बनेंगे पिता

Pradesh Samwad Team

अमेरिका में 36 लाख किरायेदारों को घर से निकाले जाने का खतरा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment