Pradesh Samwad
देश विदेश

इमरान खान सरकार के खिलाफ विपक्ष का ऐलान-ए-जंग

पाकिस्तान में इमरान खान सरकार (Imran Khan News) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। गुरुवार को मौलाना फजल-उर-रहमान (Fazal-ur-Rehman) की पार्टी के एक सांसद की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। बड़ी संख्या में विपक्षी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस्लामाबाद (Protest in Islamabad) में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तानी विपक्षी दलों के अलायंस पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (Pakistan Democratic Movement) के प्रमुख मौलाना फजल-उर-रहमान खुद इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का भी समर्थन मिला हुआ है।
पाकिस्तानी संसद की लॉज में पुलिस का धावा : गुरुवार को इस्लामाबाद पुलिस ने पार्लियामेंट लॉज के अंदर घुसकर जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम- फजलुर के सांसद सलाहुद्दीन अयूबी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने पार्लियामेंट लॉज में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के वर्दीधारी स्वयंसेवी बल अंसारुल इस्लाम के सदस्यों की घुसपैठ के बाद यह कार्रवाई की। इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक मुहम्मद अहसान यूनुस ने लॉज के अंदर कार्रवाई का बचाव किया है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व खुद इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक ने किया।
गृह मंत्री शेख रशीद ने पुलिस ऐक्शन का किया बचाव : गृह मंत्री शेख राशिद ने जियो न्यूज से बात करते हुए आरोप लगाया कि जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम ने जान बूझकर पार्लियामेंट लॉज में अंसारुल इस्लाम के सदस्यों की घुसपैठ करवाई थी। उन्होंने कहा कि ये लोग लॉज के अंदर छिपे हुए थे। हम चाहते थे कि मामले को शांति से सुलझाया जाए … लेकिन उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पीटा और बंद कर दिया। उन्होंने अंसारुल इस्लाम के सदस्यों को हमें नहीं सौंपा। शेख रशीद ने कहा कि हम इन जैसे दूसरों को संसद में प्रवेश करने से रोकने की भी कोशिश कर रहे हैं।
जमीयत ने कार्यकर्ताओं से सड़कें ब्लॉक करने की अपील की : वहीं, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के मुखिया और विपक्षी पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) गठबंधन के प्रमुख फजल-उर-रहमान ने अपने कार्यकर्ताओं से इस्लामाबाद आने और सड़कों को ब्लॉक करने की अपील की है। पार्लियामेंट लॉज के बाहर फजल-उर-रहमान ने कहा कि हमारे स्वयंसेवक यहां शांति से पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसवाले अचानक यहां आ धमके और हमारे सांसद पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि या तो इस्लामाबाद पहुंचें या अपने शहरों में सड़कें बंद कर दें और अक्षम सरकार में इसका विरोध करें।
गिरफ्तार सदस्यों की बिना शर्त रिहाई की मांग : जियो न्यूज से बाद करते हुए रहमान ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की तत्काल रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों को माफी भी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि हमारे सांसद और अन्य को रिहा किया जाए और वे माफी मांगें। हमने युद्ध की घोषणा कर दी है और इस आतंकवाद के लिए उन्हें माफ नहीं करेंगे। वहीं, पीएमएल-एन के प्रमुख शहबाज शरीफ ने हिरासत में लिए गए जेयूआई-एफ कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई की मांग की।

Related posts

जब तक अफगानिस्तान में है एक भी अमेरिकी सैनिक, नहीं बनेगी सरकार: तालिबान

Pradesh Samwad Team

अब EU ने तालिबान को दी चेतावनी, कहा- आपसे बातचीत का मतलब मान्यता देना नहीं है

Pradesh Samwad Team

अमेरिका ने पाकिस्‍तान के हवाले किया अफगानिस्‍तान: कमर आगा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment