21.7 C
Madhya Pradesh
October 4, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

इमरान खान ने पाकिस्तान-चीन निवेश मंच की शुरुआत की


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को चीन के साथ एक निवेश मंच की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान में चीनी कंपनियों के निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि पाकिस्तान में निवेशकों को पूरी सुविधा दी जा रही है क्योंकि सरकार निवेश की प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि देश का विकास सीधे तौर पर औद्योगिक विकास और निर्यात को बढ़ावा देने से जुड़ा है।
खान ने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के दूसरे चरण में कृषि विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शहरी विकास में भी चीन से सीख ले सकता है।

Related posts

भारतीय सबमरीन के झूठ पर पाकिस्‍तान के जहरीले बोल- बताया क्षेत्र में शांति का ‘दुश्‍मन’

Pradesh Samwad Team

चीन की महिला जासूस के जाल में फंसे कई ब्रिटिश सांसद? खुफिया एजेंसी MI5 के अलर्ट से सनसनी

Pradesh Samwad Team

पृथ्वी 50 साल पहले की तुलना में अब तेजी से घूम रही, परमाणु घड़ी में 1 सेकेंड कम करेंगे वैज्ञानिक?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment