Pradesh Samwad
देश विदेश

इंदौर से भोपाल तक वंदे भारत में सफर करने के लिए देने होंगे 810 और 1510 रुपये

आज से बुकिंग शुरू, यात्री 28 जून से कर सकते हैं बुक। तीन घंटे 5 मिनट में पूरा करेगी सफर।
इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की आनलाइन और काउंटर आरक्षण बुकिंग शुरू हो गई है। इंदौर से भोपाल के बीच का एसी चेयरकार क्लास (सीसी) में यात्री किराया 810 रुपये है। एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) का किराया 1510 रुपये है। ट्रेन तीन घंटे 10 मिनट में इंदौर से भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन का शुभारंभ मंगलवार को होना है। भोपाल से पीएम नरेन्द्र मोदी ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाएंगे
वंदे भारत ट्रेन 28 जून से ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। आठ कोच की इस ट्रेन में वातानुकूलित चेयरकार श्रेणी और एग्जिक्यूटिव श्रेणी का के कोच है। ट्रेन इंदौर से सुबह 6.30 बजे चलेगी, जो 9.35 को भोपाल पहुंचेगी। उज्जैन में पांच मिनट का ठहराव रहेगा। भोपाल से शाम 7.25 बजे चलकर रात 10.30 बजे इंदौर पहुँचेगी।
180 डिग्री घूम सकेगी चेयर
ट्रेन में यात्री एग्जिक्यूटिव श्रेणी का कोच में आरामदायक सफर के आनंद उठा सकेंगे। एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर दी गई है, जो 180 डिग्री तक घूम सकती है। ट्रेन में खाने की सुविधा भी रहेगी। पारदर्शी ग्लास के कारण बाहर का नजारा पूरा दिखाई देगा।

Related posts

इमरान खान ने तालिबान को दी चेतावनी, सभी धड़ों को शामिल करो नहीं तो होगा गृहयुद्ध

Pradesh Samwad Team

क्या LGBT फेस्टिवल से दुनिया में फूटा मंकीपॉक्स का ‘बम’? 80000 लोगों ने लिया था हिस्सा, कई संक्रमित

Pradesh Samwad Team

देश में लागू जीएसटी व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment