30.4 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Pradesh Samwad
खेल

आल इंडिया मूकबघिर महिला क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन मुम्बई में 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक

आज दिल्ली डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ने पहली बार महिला मूक बघिर टीम का ऐलान किया है। अब दिल्ली की मूक बघिर लड़कियाँ भी क्रिकेट में कैरियर बनायेंंगी। भारतीय मूक बघिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री सुमित जैन ने बताया कि लड़कियों के पास भी क्रिकेट खेलने का हुनर और जज्बा देखकर हमारा एसोसिएशन दिल्ली के वैंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल में एक सप्ताह से मूक बघिर बालिकाओं का ट्रायल चल रहा था । इंडियन मूक बघिर टीम के कोच देव दत्त के सानिध्य चल रहा था। यह दिल्ली की पहली टीम होगी । आल इंडिया मूकबघिर महिला क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन मुम्बई में 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित हो रहा है जिसके लिए आज से इन लड़कियों का कैम्प लगा दिया गया है। और लड़कियों ने यह साबित कर दिया हम किसी से कम नही।

Related posts

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न रोमांचक मुकाबले में सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी और उड़ान क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच टाइ

Pradesh Samwad Team

अंतर सम्भागीय एक दिवसीय लीग बालक अंडर 22 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता शहडोल संभाग ने भोपाल संभाग को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश जबकि रीवा संभाग ने सागर संभाग को हराया

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment