Pradesh Samwad
खेल

आरएनटीयू के धावक अब्दुल बारी का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिये हुआ

भोपाल। रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र अब्दुल बारी का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिये हुआ है। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार ने बताया कि अब्दुल बारी ने हाल ही में आयोजित हुई 81वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में 5000 मीटर की दौड़ में छठवां स्थान हासिल किया है। इस दौड़ में देश भर के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनको 60-60 की टीम में बांटकर पांच अलग-अलग राउंड आयोजित किए गए फिर इसमें से 16 धावकों को फाइनल के लिए चयनित किया गया। फाइनल में आरएनटीयू के अब्दुल बारी बिब नं. (2913) ने 14:16.34 समय में 5000 मीटर की दौड़ पूरी की। ज्ञात हो कि रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी 81वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स टूर्नामेंट (पुरुष वर्ग) में भाग लेने के लिए मैंगलोर यूनिवर्सिटी, कर्नाटक गई है।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलपति डॉ. ब्रह्मप्रकाश पेठिया और कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अब्दुल बारी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड का टेस्ट सीरीज जीतने का 89 साल पुराना सपना टूटा, साउथ अफ्रीका ने 198 रन से जीता दूसरा मैच

Pradesh Samwad Team

12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप -2022 छठे दिन आंध्र प्रदेश ने 16 गोल से पंडुचेरी को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment