Pradesh Samwad
खेल

आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में धोया, केविन ओ ब्रायन ने जड़ा अर्धशतक


आयरलैंड ने केविन ओ ब्रायन (Kevin O Brien) के शानदार अर्धशतक की बदौलत जिम्बाब्वे को सीरीज के दूसरे टी20 मैच में रविवार को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ आयरलैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी भी कर ली. मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन बनाए जिसमें मिल्टन शुम्बा ने नाबाद 46 रन का योगदान दिया. इसके बाद आयरलैंड ने 3 विकेट खोकर 18.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
मैन ऑफ द मैच रहे केविन ने दमदार प्रदर्शन किया और 41 गेंदों में 7 चौके और एक छक्का लगाते हुए 60 रन बनाए. उन्होंने पॉल स्टर्लिंग (37) के साथ 59 रन की ओपनिंग साझेदारी भी की. फिर जॉर्ज डॉकरेल ने 26 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी. इससे पहले सीरीज के शुरुआती टी20 मुकाबले में आयरलैंड को 3 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. सीरीज का तीसरा टी20 मैच ब्रेडी में 1 सितंबर को खेला जाएगा.
डबलिन में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मेहमान टीम के लिए मिल्टन ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए और वह नाबाद लौटे. उन्होंने 27 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके अलावा रियन बर्ल ने 33 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए. आयरलैंड के शेन गेटकेट ने 20 रन देकर 3 विकेट झटके.
आयरलैंड को ओपनर पॉल स्टर्लिंग और केविन ने दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में ही 59 रन जोड़े. फिर डॉकरेल ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई. जिम्बाब्वे के लिए बर्ल ने 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए जबकि तेंदई चतारा को 1 विकेट मिला.

Related posts

एलएनसीटी में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

Pradesh Samwad Team

37 वी अखिल भारतीय लक्ष्मण दास छाबड़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

कोलकाता की एक और जीत, हैदराबाद की करारी हार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment