30.1 C
Madhya Pradesh
October 18, 2024
Pradesh Samwad
खेल

आज हम नहीं खिला पाए, पर पीएम से मिलेंगे तो दावत में गोलगप्पे और चूरमा भी मिलेगा: अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा से किया वादा

भारत के ओलिंपिक पदक विजेताओं का सोमवार को सम्मान समारोह में सरकार की ओर से भव्य स्वागत किया गया, जिसमें खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऐथलीटों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की यात्रा ‘खेल उत्कृष्टता और जज्बे की अविश्वसनीय कहानी’ रही है। एक पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में सभी की निगाहें ऐथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर टिकी थी। सम्मान समारोह में खेल मंत्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट की।
इस दौरान खेल मंत्री ने 23 वर्षीय चोपड़ा से कहा- नीरज, हम आपको चूरमा, गोल गप्पे नहीं खिला सकते थे और न ही पीवी सिंधु के साथ आइसक्रीम खा सकते थे। लेकिन जब आप पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेगे तो सब मिलेगा। गोल गप्पे और चूरमा अब किसी के लिए रहस्य नहीं हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी भारतीय ओलिंपियनों को आमंत्रित किया है, जिन्होंने 15 अगस्त को तोक्यो खेलों में भाग लिया था। वह सभी से मुलाकाता भी करेंगे।
समारोह में उपस्थित लोगों में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, सचिव (खेल) रवि मित्तल और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान भी शामिल थे। ठाकुर ने कहा, ‘तोक्यो 2020 में भारत के लिए कई ऐसी चीजें हुई जो ओलिंपिक में पहली बार हुई। ओलिंपिक में ‘टीम इंडिया’ की सफलता इस बात को दर्शाती है कि कैसे नया भारत दुनिया पर हावी होने की इच्छा और आकांक्षा रखता है, यहां तक कि खेल में भी।’
नीरज चोपड़ा ने जहां भारतीय अभियान में स्वर्णिम चमक डाली तो वहीं भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीते। पुरुष हॉकी टीम के अलावा मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, शटलर पीवी सिंधु और पहलवान बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक हासिल किए।
नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा। एयरपोर्ट और सम्मान समारोह में वह छाए रहे। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पागल हुए जा रहे थे।
तोक्यो ओलिंपिक में तहलका मचाकर लौटे भारतीय सूरमाओं की ये तस्वीरें वर्षों तक याद रखी जाएंगी। अब तक के ओलिंपिक इतिहास में भारत ने सबसे अधिक इस बार 7 मेडल जीते हैं।
उन्होंने कहा, ‘ओलिंपिक खेलों ने हमें दिखाया कि आत्म-अनुशासन और समर्पण के साथ हम चैंपियन बन सकते हैं। टीम इंडिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रेरित किया, जबकि भारत के लोगों ने इस सफलता पर खुशी और जश्न मनाया।’ भारत के अभियान में कई चीजें पहली बार हुई, जिसमें अब तक का सबसे बड़ा 128-सदस्यीय खिलाड़ियों का दल, सात ओलिंपिक पदक, ऐथलेटिक्स स्पर्धा में पहला ओलिंपिक स्वर्ण पदक, सिंधु द्वारा लगातार खेलों (रियो और तोक्यो) में पदक और भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 41 साल के बाद एक पदक (कांस्य) जीतना शामिल हैं।
भारत में केंद्र सरकार और राज्य सरकार टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का जिस गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान कर रही है, ब्रांड ने भी उसी गर्मजोशी से ओलंपिक पदक विजेताओं को हाथों हाथ लिया है। तोक्यो ओलंपिक में जैवलिन में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और अन्य पदक विजेताओं के लिए ब्रांड ने रेड कारपेट बिछा दिया है। पिछले 2 हफ्ते में तोक्यो ओलंपिक में भारत के कई खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है।
उद्योग जगत के एग्जीक्यूटिव अब ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ लंबी अवधि की डील साइन करने में जुट गए हैं। भारत के युवाओं से जुड़े प्रोडक्ट अगले दो-तीन साल तक 2024 के पेरिस ओलंपिक तक के लिए खिलाड़ियों से अपने प्रोडक्ट की ब्रांडिंग कराने का करार करना चाहते हैं। 23 साल के नीरज चोपड़ा अब तक कई ब्रांड को इंडोर्स कर रहे थे, अब उनके पास ऑफर्स की बाढ़ आ गई है।
नीरज चोपड़ा इस समय जिलेट और एक्सॉन मोबाइल जैसे ब्रांड को एंडोर्स कर रहे हैं। वह प्रति डील 20 से ₹30 लाख चार्ज कर रहे हैं। जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पार्थ जिंदल ने कहा, “Brand के शुरुआती इंटरेस्ट के आधार पर कहा जाए तो भारत का अगला बड़ा सुपरस्टार नीरज चोपड़ा है। भारत में लंबे समय से क्रिकेट लीडिंग स्पोर्ट रहा है, लेकिन नए खेल को भी इसमें जगह मिलनी चाहिए।” जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पार्थ जिंदल की कंपनी नीरज चोपड़ा को रिप्रेजेंट करती है।
नीरज चोपड़ा का सालाना एंडोर्समेंट फीस बढ़कर ढाई करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। जिंदल ने कहा, “हमें यह पूरा भरोसा है कि नीरज चोपड़ा के ओलंपिक के प्रदर्शन पर आधार पर वह भारत और दुनिया भर में एक लोकप्रिय ब्रांड के रूप में उभर रहे हैं।” अब भारत सरकार भी ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कई अभियान का हिस्सा बनाना चाहती है। सरकार को उम्मीद है कि इससे लोगों को उस अभियान के लिए प्रेरित करने में काफी मदद मिल सकती है।
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एवं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक में देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। वह पब्लिक सर्विस कैंपेन को प्रमोट करने में बहुत प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। इनमें से कुछ कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के उपाय जैसे कैंपेन में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही नेशनल एंथम गाने और उसे ऑनलाइन अपलोड करने जैसे कैंपेन में भी ओलिंपिक विजेता मदद कर सकते हैं।”
उद्योग जगत के अधिकारियों का कहना है कि टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ ब्रांड लंबी अवधि का करार करना चाहते हैं। यह ब्रांड और खिलाडी, दोनों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। ओलंपिक में मेडल जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों में पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, लवलिना बोर्गोहैं और बजरंग पूनिया आदि शामिल हैं।
इसके साथ ही, महिला हॉकी टीम ने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ चौथा स्थान हासिल किया। ठाकुर ने कहा, ‘हम अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना जारी रखेंगे और हम भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने का प्रयास करेंगे।’ खेल मंत्री ने गोल्फर अदिति अशोक के चौथे स्थान पर रहने की भी तारीफ की। ठाकुर के पूर्ववर्ती रिजिजू ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और दोहराया कि भारत 2028 ओलिंपिक तक एक ताकत बन जाएगा।

Related posts

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022, म.प्र. 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदकों के साथ बना ओव्हर ऑल चैम्पियन

Pradesh Samwad Team

फेथ क्लब के पृथ्वी सिंह तोमर और अक्षत सिंह रघुवंशी रणजी टीम में

Pradesh Samwad Team

मेज़बान मध्यप्रदेश सिविल सेवा हॉकी ने अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया

Pradesh Samwad Team