24.9 C
Madhya Pradesh
August 2, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

आज से आसमान में छाएंगे बादल, गरज चमक के साथ होगी बारिश, ओले भी गिरेंगे


मौसम विभाग ने एमपी (madhya pradesh weather news) के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट (mp weather rain alert news) जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान एमपी में न्यूनतम तापमान (mp cold day news) में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावाना है। 22 से 23 जनवरी के बीच एमपी में कुछ-कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 21 और 22 जनवरी के दौरान पश्चिमी मध्यप्रदेश और पूर्वी मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी और ओलावृष्टि (hailstorm warning in madhya pradesh) की संभावना है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक के अनुसार 25 से 27 जनवरी के दौरान मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है। औसत समुद्र तल ऊपर 0.9 किमी तक एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के मध्य भागों में बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि उत्तरी बांग्लादेश और आस-पास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और अब औसत समुद्र तल से 3.6 किमी तक फैला हुआ है। औसत समुद्र तल ऊपर 0.9 किमी ऊपर एक ट्रफ रेखा बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों से मध्य बंगाल की खाड़ी तक चलायमान है।
21 जनवरी, 2022 से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के द्वारा उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं, गुरुवार को भोपाल में 26.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रेकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। इससे लोगों को रात में ठंड से राहत मिली है। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान में खुजराहो में चार डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भोपाल में अधिकतम तापमान में 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

Related posts

Sicurezza dei Pagamenti iGaming a Natale: Come la Double‑Auth protegge le transazioni festive, assicura la conformità normativa e aumenta la fiducia dei giocatori nel panorama europeo e sui mercati internazionali emergenti

Strategie Avanzate di Gestione del Bankroll per le Scommesse Sportive Online: Come Massimizzare le Vincite dei Jackpot

सीएम ने दिव्यांगजनों को कहा ‘महावीर’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment