30.7 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने शेयर किया आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ का मोशन पोस्टर


अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोमवार को निर्देशक आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ का मोशन पोस्टर साझा किया। मशहूर फिल्म निमार्ता विशाल भारद्वाज के बेटे, दिलचस्प कलाकारों की टुकड़ी के साथ थ्रिलर ‘कुत्ते’ का निर्देशन करेंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज हैं।

‘कुत्ते’ विशाल भारद्वाज, लव रंजन, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित है।

आसमान ने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने ‘कमीने’, ‘7 खून माफ’ और ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ जैसी फिल्मों में अपने पिता की सहायता की है।

Related posts

रणबीर कपूर ने पहना ये कैसा अजीब मास्क, जिसपर नजर आ रहे छेद को देख फैन्स भी हैं खूब हैरान

Pradesh Samwad Team

बेटी श्वेता संग लीलावती अस्पताल के बाहर नजर आए अमिताभ बच्चन, फैंस को हुई चिंता

Pradesh Samwad Team

मुंह में गुलाब दबा फैंस को बनाया आशिक, हीरों से जड़ी ड्रेस पहन किम ने मचाया तहलका

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment