Pradesh Samwad
खेल

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट

अरेरा प्रीमियर इंटर हाउस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज अंडर 14 एज ग्रुप में वंदे मातरम और जय हिंद के बीच मैच खेला गया टॉस वंदे मातरम के कप्तान पीयूष सिंह ने जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया ओपनर बल्लेबाज पीयूष सिंह ने 39 रन और होमी सोलंकी 18 रन के साथ अनुज तिवारी ने 14 रन बना। वन्दे मातरम् ने 20 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 101 रन का जय हिंद को लक्ष्य दिया।
जय हिंद की ओर से अर्नव सिंह पुंढीर और शानवी मंडलोई ने 3-3 और सिद्धांत शर्मा ने 2 विकेट लिये। जवाब में जयहिंद ने 3 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य (104 रन) प्राप्त किया। वन्दे मातरम् के होमी सोलंकी ने 2 और अनुज तिवारी ने 1 विकेट लिया। दूसरा मैच अंडर-16 ग्रुप में धोनी और तेंदुलकर हाउस के बीच 40 ओवरों की पारी का खेला गया। धोनी हाउस की कप्तान श्रेया दीक्षित ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट गवां कर टीम 118 रन बना सकी। प्राण गोंडाने ने 22, राज्यवर्धन शर्मा ने 16 और अभिराज भदोरिया ने 14 रन बनाये। तेंदुलकर हाउस की ओर से द्रोण श्रीवास्तव ने 4, रिषि मीना और समर्थ कश्यप ने 2-2 विकेट लिये। तेंदुलकर हाउस लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 वें ओवर्स में 89 रनों पर आल आउट हो गया।
धोनी हाउस 29 रनों से मैच जीता। अर्नव पुंढीर ने 3 रूद्र तेनगुरिया और अविरल पचौरी ने 2-2 विकेट लिए और प्राण गोंडाने ने 1 विकेट लिया। आज के 14 और 16 दोनों ग्रुप में मेन ऑफ द मैच अर्नव पुंडीर् बने। अर्नव और रूद्र को पूर्व जूनियर अंतरराष्ट्रीय, रंजी, दलीप ट्रॉफी एवं आईपीएल प्लेयर मोहनीश मिश्रा ने पुरस्कृत किया। साथ में अकादमी के कोच मुस्सवर हुसैन और मुकेश भटनागर उपस्थित थे।

Related posts

हरिओम की घातक गेंदबाजी की बदौलत अवतार क्रिकेट अकादमी ने हैरी क्रिकेट अकादमी को 112 रनो से हारकर विजय सैनी क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट
गोल्डन ईगल्स ने अजमल खान क्लब को 55 रन से हराया, रोनक वाघेला का दोहरा प्रदर्शन, चिराग राणा का पंजा

Pradesh Samwad Team

IPL मीडिया राइट्स डील 44,075 करोड़ में डन, TV डिज्नी स्टार तो डिजिटल वायकॉम18 पर होगा प्रसारित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment