23.4 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

अरेरा क्रिकेट अकादमी ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से हराया

एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिBति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 18 टूर्नामेंट में आज का मैच अरेरा क्रिकेट अकादमी और उड़ान क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया जिसमे अरेरा क्रिकेट अकादमी ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से हराया। उड़ान क्रिकेट अकादमी पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 44 ,4 ओवर में 156 रन बनाकर आल आउट हो गई। उड़ान अकादमी की तरफ से तनिष्क यादव ने 37 , यासीन खान ने 36 और ओजस यादव ने 20 रन बनाए। अरेरा क्रिकेट अकादमी के गौरव धाकड़ ने 4 ओर मयंक यादव ने 2 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलने उतरी अरेरा क्रिकेट अकादमी ने 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर यह मैच 3 विजेट से जीत लिया। अदम्य पचौरीवन 24 रणवीर वैध ने 35 ओर वेदान्त रजक ने 22 रनों का योगदान दिया। उड़ान अकादमी की तरफ से सौरव वर्मा ने 3 , ओजस यादव ने 2 , तनिष्क यादव ने 1 विकेट लिया। आज के मैच में मैन ऑफ द मैच गौरव धाकड़ रहे , उन्हें अनवर उस्मानी ओर फ़रीद खान ने पुरुस्कृत किया। कल मैच अंकुर क्रिकेट अकादमी ओर एन सी सी सी के मध्य खेला जाएगा।

Related posts

एन सी सी सी की टीम अंकुर क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर अपने पूल में टॉप पर

Pradesh Samwad Team

उड़ान समर लीग : श्रुति के अर्ध शतक से जीता उड़ान सुपर जायंट्स

Pradesh Samwad Team

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा भोपाल, 215 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment