Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिकी व रूसी रक्षा मंत्रियों ने यूक्रेन पर हमले के बाद पहली बार बातचीत की


अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोयगु ने यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार शुक्रवार को फोन पर बातचीत की। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस बातचीत के बाद भी मॉस्को के रुख में बदलाव आने का कोई संकेत नहीं मिला है।
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने एक बयान में कहा कि अपने रूसी समकक्ष के साथ बातचीत में ऑस्टिन ने यूक्रेन में तत्काल संघर्ष विराम करने का आग्रह किया और बातचीत के माध्यम खुले रखने पर जोर दिया।
रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घंटे भर चली बातचीत के दौरान ‘गंभीर मुद्दों’ का कोई हल नहीं निकला या रूस जो कर रहा है या कह रहा है उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। यूक्रेन में जंग शुरू हुए 12 हफ्ते हो गए हैं। फरवरी के अंत में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इससे पहले दोनों नेताओं ने 18 फरवरी को बातचीत की थी।

Related posts

ब्रिटेन में मिला 2 लाख साल पुराना मैमथ का कब्रिस्तान,

Pradesh Samwad Team

कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा ओमीक्रोन वैरिएंट! पहले से तैयार था यह देश, ‘नई वैक्सीन’ बनाने के बेहद करीब

Pradesh Samwad Team

10 प्रशांत राष्ट्रों के साथ नए समझौते करने में विफल रहा चीन, नहीं चली ड्रैगन की चाल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment