22.6 C
Madhya Pradesh
August 17, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

अपने कंधों पर नहीं दे सकते सफल फिल्म, शाहिद कपूर ने बढ़ाई फीस


कबीर सिंह के बाद से शाहिद कपूर ने एकमात्र फिल्म जर्सी में काम करना स्वीकार किया था। यह इसी नाम से बनी तमिल फिल्म का आधिकारिक रीमेक है, जिसमें दक्षिण के ख्यातनाम अभिनेता नानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म कोविड के चलते 31 दिसंबर को प्रदर्शित नहीं हो सकी थी अब यह 14 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। शाहिद मीडिया में जहाँ इस फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं वहीं दूसरी ओर वे इन दिनों अपनी बढ़ाई हुई फीस को लेकर भी सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर ने निर्माता निर्देशक अली अब्बास जफर से उनकी अगली फिल्म ब्लडी डैडी के लिए 38 करोड़ की भारी भरकम फीस ली है। यह उनकी कबीर सिंह के लिए ली गई फीस से दोगुनी है।पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही एक्शन से भरपूर थ्रिलर में शाहिद कपूर को लिया गया है और वो इसके लिए 38 करोड़ रुपये ले रहे हैं। ये जर्सी की तुलना में लगभग 25 फीसदी अधिक है और गेम चेंजर कबीरसिंह के लिए उन्हें जो मिला था ये उससे दोगुने से अधिक है।सोर्स ने आगे कहा, हर सफलता का मतलब होता है एक्टिंग की फीस बढऩा, और हर असफलता का मतलब होगा एक्टिंग की फीस में कमी। यह एक डायनेमेक प्राइसिंग स्ट्रेटिजी है जिसे उन्होंने डिजाइन किया है, और इस समय, उन्हें जर्सी और अली अब्बास जफर दोनों के लिए बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिटर्न मिलने का भरोसा है। अगर फिल्म सफल होती है, तो उसके बाद के लिए उनकी कीमत और भी बढ़ जाएगी। शाहिद इन दिनों ब्लडी डैडी और फर्जी फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं।शाहिद की कबीर सिंह की सफलता बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्यक्ष घटना थी। फिल्म की सफलता में शाहिद से कहीं ज्यादा उसके कथानक, प्रस्तुतीकरण, संगीत और कियारा आडवाणी के बेहतरीन अभिनय का योगदान था। इसके अतिरिक्त यह दक्षिण भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी, जिसे कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने ही निर्देशित किया था। कहने का तात्पर्य यह है कि शाहिद कपूर ऐसे अभिनेता नहीं है जो अकेले अपने कंधों पर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्रदान करा सकें।

Related posts

रणबीर कपूर को इंग्लिश टीचर पर था क्रश, टेबल के पास जाकर देखते थे उनके पैर

Pradesh Samwad Team

प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से बनीं मां, ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Pradesh Samwad Team

अभय देओल ने किया अपनी वेडिंग का खुलासा, कहा-‘मेरी शादी हो रही है’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment