Pradesh Samwad
देश विदेश

अंतरिक्ष में बन रहा नया सितारा? NASA के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने कैद किया अनोखा नजारा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने इस मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक शानदार पोस्ट को शेयर किया। इस पोस्ट में हबल स्पेस टेलीस्कोप ने एक नए सितारे के बनने की झलक को दिखाया है। इस वीडियो में अभी बन रहे तारे के दोनों ध्रुव काफी चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में तारे के बीच में धूल के कण और लाल और सफेद रंग में चमकते इंटरस्टेलर बादल भी नजर आए।
अविकसित तारे के पीछे दिख रही निहारिका : इस अविकसित तारे के ठीक पीछे नीले रंग की निहारिका (nebula) दिखाई दे रही है। जिसके कारण दुधिया रंग की इसकी चमक और खूबसूरत नजर आ रही है। नासा ने इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा कि अब सक्रिय तारा निर्माण वाले क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। नासा ने बताया कि यह नेबुला हमारी गैलेक्सी दूरदराज के इलाके में पृथ्वी से लगभग 2,000 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है।
नासा बोला- 1 लाख साल पहले हुआ था पैदा : नासा ने इस नेबुला की पहचान शार्पलेस 2-106 नाम से की है। एजेंसी ने बताया कि यह नेबुला एक विशाल तारे को जन्म दे रही है। यह द्विध्रुवीय तारा का निर्माण क्षेत्र है, जिसमें एक विशाल तारे का जन्म हो रहा है। नासा के अनुसार अंडर-फॉर्मेशन स्टार आईआरएस 4 (इन्फ्रारेड सोर्स 4) “लगभग 100,000 साल पहले पैदा हुआ था। आईआरएस 4 ने नेबुला में धूल और गर्म गैस को भी फैलाया है।
सैकड़ों छोटे तारे भी दिखाई दिए : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि इस तारकीय गतिविधि के बीच, सैकड़ों कम द्रव्यमान वाले भूरे रंग के बौने तारे भी नेबुला की गैस में फैले हुए पाए गए। इन तारों के आपस की दूरी दो प्रकाश-वर्ष के आसपास मापी गई है। हबल ने ग्राउंड-आधारित सुबारू टेलीस्कोप की मदद से शार्पलेस 2-106 की इस लुभावनी छवि को कैप्चर किया। उन्होंने बताया कि यह थ्री डायमेंशनल फ्लाइट को दिखा रहा है।

Related posts

यूएस स्टॉक मार्केट धड़ाम हुआ, अमेरिका में रिकॉर्डतोड़ महंगाई, 40 सालों का रिकॉर्ड टूटा

Pradesh Samwad Team

मुख्य विपक्षी दल SJB ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और श्रीलंका सरकार संकट में!

Pradesh Samwad Team

जुमे की नमाज के बाद तालिबान आज बनाएगा नई सरकार, इस बार महिलाएं को भी मिलेगी जगह

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment