Pradesh Samwad
खेल

अंतर जिला बार क्रिकेट प्रतियोगिता भोपाल यलो की अासान जीत फाइनल में देवास को 25 रन से हराया भोपाल बार यलो बनी चैम्पीयन

आज ज़िला अभिभाषक संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता मैं भोपाल बार यलो टीम बनी चैम्पीयन ,
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अथिति श्री मान विश्वाश सारंग केबीनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन ने श्री राजेश व्यास ,पी सी कोठरी ,सुशील श्रीवास्तव व सुहाग सिंह सोलंकी के विशेष आथित्य मैं किया ।आज टास जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भोपाल यलो टीम ने 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए फिरदोस ने आतिशी 96 रन , अल्मास ने 32 व आज़म ने 21 रन बनाए ।देवास बार की ओर से प्रणय जोशी ने 3 जबकि राकेश व ज़मील खान ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए ।
जवाबी पारी खेलते हुए देवास बार की टीम 7 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी ,इस प्रकार भोपाल यलो बार ने 25 रनों से जीत कर ट्राफ़ी पर क़ब्ज़ा कर लिया। देवास की तरफ से प्रणय जोशी ने 45 रन मुजीब ने 26 व फ़िरोज़ ने 28 रन बनाए ।
भोपाल यलो की ओर से आशुतोष पाठक व अल्मास ने क्रमशः 2-2 जबकि अमय ,जावेद व नीरज ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए ।
मैच मैं शानदार प्रदर्शन के लिए फ़िरदोस को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।
प्रतियोगिता मैं श्रेष्ठ रहे :- (१) श्रेष्ठ गेंदबाज़ :-जावेद बहाव (भोपाल यलो)
श्रेष्ठ विकेट कीपर :-प्रदीप दुबे (भोपाल रैड )
श्रेष्ठ बल्लेबाज़ :फ़िरदोस (भोपाल यलो)
श्रेष्ठ फ़ील्डर :-अमय दुबे (भोपाल यलो )
श्रेष्ठ अप कमिंग प्लेअर :-राहुल प्रताप सिंह (हाई कोर्ट जबलपुर )
बेस्ट आल राऊंडर :-सैयद फ़रहॉन अली (भोपाल रैड )
प्लेअर ऑफ़ द टूर्नामेंट :-जितेन्द्र सिंह ठाकुर (देवास बार )

Related posts

एलएनसीटी के अभय कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

Pradesh Samwad Team

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने कनारा क्रिकेट अकादमी विदिशा को हराया

Pradesh Samwad Team

सूर्यकुमार का शतक, तीसरा मैच हारने के बावजूद भारत ने जीती सीरीज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment