27.3 C
Madhya Pradesh
September 21, 2024
Pradesh Samwad
देश विदेश

UN मुख्यालय के बाहर दिखा हथियारबंद शख्स, इमारत को घेरा गया


न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के बाहर हथियारबंद शख्स के दिखने के बाद पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई है। उस शख्स की तलाश के लिए सघन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी अनहोनी घटना की जानकारी नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क नगर में है। इस परिसर को खरीदने में 85 लाख डॉलर खर्च किए गए थे। इस इमारत की स्थापना का प्रबंध एक अन्तरराष्ट्रीय शिल्पकारों के समूह द्वारा हुआ। इस मुख्यालय के अलावा और इसकी अहम संस्थाए जिनेवा, कोपनहेगन आदि में भी है।
संयुक्त राष्ट्र एक अन्तरराष्ट्रीय संगठन है। इसका गठन अन्तरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने में सहयोग करने, अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शान्ति के लिए किया गया था। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई थी।
वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 193 देश शामिल हैं। यानी विश्व के लगभग सारे अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश इसका हिस्सा हैं। इस संस्था की संरचना में महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है।

Related posts

यूक्रेन का रूस पर जोरदार पलटवार, सीजफायर खत्‍म, जानें जंग के 11वें दिन कौन कहां भारी

Pradesh Samwad Team

रूसी यूनिवर्सिटी में फायरिंग दौरान 8 की मौत, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे छात्र

Pradesh Samwad Team

संयुक्त राष्ट्र तक जा पहुंची इमरान खान की पार्टी, सत्ता गई तो सच में पाकिस्तान को बर्बाद करने पर तुल गए पूर्व पीएम!

Pradesh Samwad Team