Pradesh Samwad
खेल

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न रेलवे हबीबगंज ने वी एस अकादमी को हराया

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न रेलवे हबीबगंज ने वी एस अकादमी को हराया एमपीसीए द्वारा भोपाल हेतु गठित क्रिकेट संचालन समिति द्वारा कराए जा रहे इन्टर क्लब और इन्टर डिस्ट्रिक्ट अंडर 25 टूर्नामेंट में आज फेथ ग्राउंड पर रेलवे हबीबगंज ने वी एस अकादमी को 114 रनों से हराया। पहले बल्लबाज़ी करते हुए रेलवे हबीबगंज 196 रन बनाकर आल आउट हो गई। कृष याग्निक 56 , आदित्य 29, अविनाश ने 25 और तानिक्ष ने 16 रनों की पारी खेली। वी एस अकादमी की ओर से युवराज सिंह ने 5 ओर सौरव ने 2 विकेट लिए। 197 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी वी एस अकादमी की टीम तनिष्क यादव की फ़िरकी गेंदबाजी के आगे नही टिक पाई और मात्र 82 रनों पर आल आउट हो गई। वी एस अकादमी की तरफ से गौरव कुशवाहा ने 39 रन बनाए । रेलवे के तनिष्क यादव ने 5 ओर विध्न ने 2 विकेट लिए। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच तनिष्क यादव रहे। उन्हें अनवर उस्मानी ने पुरुस्कृत किया।

Related posts

बेन स्टोक्स बने इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान, लेंगे जो रूट की जगह

Pradesh Samwad Team

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड को मिला नया कप्तान

Pradesh Samwad Team

सेंट माइकल समर लीग इण्टर हाऊस प्रतियोगिता 13 जून से

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment