Pradesh Samwad
खेल

T20 सीरीज से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया को झटका, कप्तान केएल राहुल और कुलदीप यादव चोटिल होकर बाहर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कल से शुरू हो रही पांच मैच की टी-20 सीरीज से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया (IND vs SA) को करारा झटका लगा है। सीनियर प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में कप्तान बनाए गए केएल राहुल (KL Rahul) और कुलदीप यादव इंजर्ड (Kuldeep yadav injured) हो गए हैं, जिसके चलते वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए। राहुल के बदले अब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले मुकाबले में टीम की अगुवाई करेंगे।

बदकिस्मत निकले कुलदीप यादव : आईपीएल 2022 में शानदार फॉर्म में चल रहे कुलदीप यादव की इस सीरीज से टीम इंडिया में वापसी होनी थी, लेकिन चोटिल हो जाना ‘चाइनामैन’ को खूब अखरेगा। केकेआर से रिलीज किए गए कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स से खेले। नई टीम में जाते ही उनका खोया आत्मविश्वास लौट आया। चाइनामैन ने भी 14 मैचों में 21 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल किया। इसी खेल के बूते उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है।

आखिर कहां लगी चोट? : अब उपकप्तान ऋषभ पंत कप्तानी तो हार्दिक पंड्या उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। राइट ग्रोइन इंजरी (पेट और जांघ के बीच का हिस्सा चोटिल) हुई है तो कुलदीप यादव के दाएं हाथ में इंजरी है। अब दोनो को नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु भेजा जाएगा।

ऐसा है टी-20 शेड्यूल
पहला टी-20, 9 जून, दिल्ली
दूसरा टी-20, 12 जून, कटक
तीसरा टी-20, 14 जून, विजाग
चौथा टी-20, 17 जून, राजकोट
पांचवां टी-20, 19 जून, बेंगलुरु
सारे मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 7 बजे से खेले जाएंगे

ऐसा है दोनों टीम का स्क्वॉड: भारत- ऋषभ पंत (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान) (wk), दिनेश कार्तिक (wk), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक
साउथ अफ्रीका- तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रेजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासन, केशव महाराज, एडन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्टे्जे, वेन परनेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिसन स्टब्स, रासी वैन डर डुसेन, मार्को यानसेन

Related posts

14 june

Pradesh Samwad Team

39वीं सीनियर एवं 23वीं ओपन स्प्रींट नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप-2022

Pradesh Samwad Team

कभी पोर्न वीडियो मामले में फंसे थे वकार यूनिस, आज नमाज पर दे रहे ज्ञान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment