33.2 C
Madhya Pradesh
June 11, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

Elon Musk बने ‘टाइम पर्सन ऑफ द ईयर’, मैगजीन ने कहा- उनकी अंतरिक्ष तक पहुंच


इलेक्ट्रिक कार कंपनी ‘टेस्ला’ के CEO एलन मस्क को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के तौर पर चुना गया है। मैगजीन ने मस्क को दूरदर्शी, प्रेरणास्रोत, प्रतिभाशाली और शानदार उद्योपगति करार दिया है। एलन मस्क अंतरिक्ष अभियान आयोजित करने वाली कंपनी ‘स्पेस-एक्स’ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी हैं। मस्क हाल में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने हैं।
मस्क की इस छलांग में उनकी कंपनी टेस्ला का सबसे बड़ा हाथ है जिसके चलते उनकी कुल संपत्ति लगभग 300 अरब डॉलर को छू गई है। मस्क के पास टेस्ला की लगभग 17 फीसदी हिस्सेदारी है। टाइम मैगजीन ने साल 2002 में स्पेस-एक्स की स्थापना से लेकर दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कंपनी टेस्ला के अलावा वैकल्पिक ऊर्जा कंपनी ‘सोलरसिटी’ को खड़ा करने में मस्क केa प्रयासों का हवाला दिया है।

Related posts

SCO समिटः ईरान, अर्मेनिया और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर

Pradesh Samwad Team

मनी लॉन्ड्रिंग केस में शाहबाज शरीफ के बेटे हमजा की विशेष कोर्ट के समक्ष हो सकती है पेशी, जानिए पूरा मामला

Pradesh Samwad Team

उधार लेकर इंपोर्ट करते हैं चाय, एक-एक प्याली कम पीएं… पाकिस्तानी मंत्री की अवाम से अपील

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment