Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

सिंधिया ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वापसी के मुद्दे पर गौर करने का आश्वासन दिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंकाओं के बीच वहां से भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के मुद्दे पर गौर करने का भरोसा दिलाया है।
उन्होंने मध्य प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के एक ट्वीट के जवाब में यह आश्वासन दिया। तन्खा ने अपने ट्विटर पोस्ट में नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर से यूक्रेन से भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की थी।
तन्खा ने ट्वीट किया, ‘डॉ. एस जयशंकर और ज्योतिरादित्य सिंधिया से यूक्रेन से भारतीय छात्रों की जल्द से जल्द वापसी सुनिश्चित करने की अपील करता हूं। यूक्रेन के टिकट बहुत महंगे हैं। सब्सिडी मुहैया कराएं या एक बार मुफ्त यात्रा की अनुमति दें। एक सांसद और वकील के तौर पर मैं और कई अन्य लोग विशेष मामलों में कमी करने में भारत सरकार की मदद कर सकते हैं।’
बताया जाता है कि यूक्रेन में 20 हजार से अधिक भारतीय छात्र मौजूद हैं, जिनमें से अधिकांश मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन से सटी सीमा पर करीब एक लाख सैनिकों को तैनात कर रखा है और नौसैनिक अभ्यास के लिए काला सागर में युद्धपोत भेज रहा है। इस कारण नाटो देशों को आशंका है कि रूस जल्द यूक्रेन पर हमला कर सकता है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन पर हमले की किसी भी योजना से इनकार किया है।

Related posts

Les fêtes du jackpot : comment les casinos modernes transforment Noël en une saison de générosité pour les joueurs

Estate da Jackpot: Come Pianificare Tornei di Slot Caldi Come il Sole

Étudiants et jeux de casino : comment profiter des promotions de rentrée pour jouer intelligemment aux machines à sous

Leave a Comment