28.3 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

यूक्रेन मसले पर ब्लिंकन ने रूसी विदेश मंत्री से फिर की बात


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के समक्ष यूक्रेन के मुद्दे पर बात की है।
उन्होंने यूक्रेन पर रूस द्वारा किये जाने वाले संभावित हमले को लेकर अमेरिका की चिंता से उन्हें रूबरू कराया और इस तनाव के एक राजनयिक समाधान का जिक्र किया। प्राइस ने कहा,‘‘ ब्लिंकन ने यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष के राजनयिक समाधान को जारी रखने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया।‘’
अमेरिका को पता है कि रूस यूक्रेन पर किसी भी समय आक्रमण करने की क्षमता रखता है और अमेरिका को इसी की चिंता है जिसका जिक्र ब्लिंकन ने लावरोव के सामने किया और इस संघर्ष को रोकने के उपाय पर बल दिया।

Related posts

इजरायल के राष्‍ट्रपति पहली बार पहुंचे UAE, ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइलों से स्‍वागत

Pradesh Samwad Team

भोपाल में हुई गैस त्रासदी ने 5,474 लोगों की जान ली, कारखाने से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ

Pradesh Samwad Team

विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे के अमेरिका प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, ब्रिटिश अदालत का फैसला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment