36.3 C
Madhya Pradesh
June 11, 2026
Pradesh Samwad
खेल

ग्वालियर संभाग स्वर्गीय राम सिंह धाकरे फ्रेंडशिप सीरीज का आज पहला मैच माधवराव सिंधिया एकादश ओर राजस्थान एकादश के बीच खेला गया।

ग्वालियर संभाग स्वर्गीय राम सिंह धाकरे फ्रेंडशिप सीरीज का आज पहला मैच माधवराव सिंधिया एकादश ओर राजस्थान एकादश के बीच खेला गया। इस मैच को माधवराव सिंधिया एकादश ने 4 विकेट से जीता । इस मैच के मुख्य अतिथि डॉक्टर एम एस तोमर , खेल प्रभारी एम पी सी टी कॉलेज थे इस अवसर पर अकादमी के मैदान प्रभारी आशुतोष बोहरे एवं अकादमी सचिव कोच श्री मधुराज शर्मा ,श्रेयांशी सिंह (ट्रेनर) साधना सिंह मैनेजर आदि सभी लोग उपस्तिथ थे। आज के मैच का टॉस माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स अकादमी के कप्तान देवेंद्र वर्मा ने जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 31.1 ओवर में 152 रन पर आल आउट होगई जिसमे राजवीर ने 98 बॉल मे 86 रन बनाये ओर कप्तान संजीव ने 20 रन का योगदान दिया वहीं माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स एकडेमी की ओर से वैष्णवी शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने 6 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए साथ ही वरुण शिंदे ने 3 विकेट ओर ज्योतिषणा व पीयूष ने 1-1 विकेट हासिल किया ।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स अकादमी ने 22 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की अकादमी की ओर से गर्वितराज शर्मा ने 54 बॉल में शानदार 81 रन की पारी खेली ओर पीयूष ने 29 ओर कार्तिक ने 13 रन का जीत में योगदान दिया राजस्थान की ओर से ।विनायक तिवारी ने 3 विकेट ओर संजीव ओर प्रदुमन ने 1-1 विकेट लिए।

Related posts

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हराया

Pradesh Samwad Team

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट फेथ क्रिकेट अकादमी ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

Syed Mushtaq Ali Trophy: कर्नाटक के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 14 चौके-6 छक्के ठोक कूट डाला ताबड़तोड़ शतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment