Pradesh Samwad
खेल

डी जी पी एकादश बनी चैम्पीयन


21वीं मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता का डिपार्टमेंटल ग्रुप का फ़ाइनल मैच डी आर पी लाइन विरुद्ध डी जी पी एकादश खेला गया ,टास जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए डी जी पी एकादश ने 161/8 रन बनाए ,मंजीत ठाकुर ने 38* विनय वर्मा ने 35 व विजय ने 22 रन बनाए ,डी आर पी लाइन की ओर से आदर्श सिंह ,फ़िरोज़ व विशाल ने क्रमशः 2 -2 विकेट लिए ।
जवाबी पारी खेलते हुए डी आर पी लाइन की टीम के जी शर्मा की घातक गेंदबाज़ी ( 3 ओवर 13 रन 3 विकेट )के सामने मात्र 76/10 रन ही 14 ओवरों मैं बना सकी ,केवल कप्तान दीपक पाटिल ने 25 व सौरभ 29 रन और भीम सिंह 18 रन ही दोहरी संख्या मैं पहुँच सके । डी जी पी एकादश की ओर से अंकुश ने 3 व शुभम चौहान ने 1 विकेट लिए ।मैच मैं शानदार गेंदबाज़ी के लिए कप्तान के जी शर्मा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया । के जी शर्मा ने सेमीफाइनल, फाइनल समेत पूरे टूर्नामेंट में 4 मैच खेले और चारों में मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
आज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अथिति श्रीमान ध्रुव नारायण सिंह अध्यक्ष भोपाल संभाग क्रिकेट संघ ने श्री मृगेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार ,श्री सैयद साजिद अली चेयर मैन बी डी सी ए ,रजत मोहन वर्मा सचिव बी डी सी ए ,जोस चाको उप संचालक खेल विभाग ,श्री प्रदीप तोमर सचिव नर्मदापुरम क्रिकेट संघ ,डॉक्टर संजय मेहरोत्रा व मोहन चतुर्वेदी की उपस्थिति मैं किया ।

प्रतियोगिता मैं श्रेष्ठ रहे :-
मैन ऑफ़ द मैच फ़ाइनल :- के जी शर्मा (डी जी पी एकादश )
गेंद बाज़ :ऋतिक मिश्रा (जल विद्युत )
बल्लेबाज़ :-प्रज्ञा बलरे (डी जी पी एकादश )
प्लेअर ऑफ़ द टूर्नामेंट ;- के जी शर्मा (डी जी पी एकादश

Related posts

स्टोक्स की खतरनाक बाउंसर रूट के हेलमेट पर लगी, Pink Ball Test से पहले हो सकता था बड़ा हादसा

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट सोनेट क्रिकेट क्लब और के जी कोल्ट्स के मध्य खिताबी मुकाबला आज

Pradesh Samwad Team

तो राहुल द्रविड़ नहीं बनेंगे टीम इंडिया के कोच? फिर किया है NCA प्रमुख के लिए आवेदन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment