Pradesh Samwad
खेल

27वां आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट
अलहम्द मेडिकल कॉर्पोरेट वर्ग और एमपी03.इन प्लेट ग्रुप में बने चेम्पियन

भोपाल। अलहम्द मेडिकल ने वेदांत मल्टी प्राइवेट लिमिटेड को सात विकेट से हराकर 27वें आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्पोरेट ग्रुप का खिताब जीत लिया। जबकि प्लेट ग्रुप में एमपी03.इन चैंपियन बनी। उसने फाइनल में एनएसटी को पांच विकेट से हराया। एलीट ग्रुप का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से दैनिक भास्कर और पीपुल्स समाचार के बीच ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाएगा। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण और समापन समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, भाजपा प्रवक्ता डा. हितेश वाजपेयी, जनसंपर्क आयुक्त राघवेन्द्र सिंह, जनसंपर्क संचालक आशुतोष प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा विधायक ध्रुवनारायण सिंह, डिजियान ग्रुप के सीएमडी तेजींरद सिंह, आईईएस विश्वविद्यालय चांसलर बीएस यादव, मानसरोवर ग्रुप के डायरेक्टर गौरव तिवारी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव उपस्थित रहेंगे।
कार्पोरेट ग्रुप के फाइनल में वेदांत मल्टी ने आठ विकेट पर 141 रन बनाए। इसमें आयुष ने 53 और नितेश ने 38 रन बनाए। हर्ष और रफी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में अलहम्द मेडिकल ने जरूरी रन 15.3 ओवर में तीन विकेट पर बना लिए। इसमें अभिषेक ने 73 और प्रखर ने 48 रनों की अविजित पारी खेली। अभिषेक मानसरोवर मैन ऑफ द फाइनल चुने गए। इसी तरह प्लेट ग्रुप के फाइनल में एनएसटी ने आठ विकेट पर 135 रन बनाए। इसमें जावेद हबीब ने 25, कप्तान इंद्रजीत मौर्य और अरविंद पाटीदार ने 21-21 रनों की पारी खेली। अक्षय ने चार और विशाल ने तीन विकेट लिए। जवाब में एमपी03.इन ने जरूरी रन 14.4 ओवर में पांच विकेट पर बना लिए। इसमें पैगवार ने 44 और अक्षय ने 52 रनों की पारी खेली। मोहन द्विवेदी ने दो विकेट लिए। अक्षय मान सरोवर मैन ऑफ द फाइनल चुने गए। पुरस्कार वितरण विधायक पीसी शर्मा,  िवधायक आरिफ मसूद, आईईएस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सुनील द्विवेदी और वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह ने किया।
आज का फाइनल मैच : दैनिक भास्कर बनाम पीपुल्स समाचार, सुबह 9.30 बजे से

यह रहे बेस्ट
कार्पोरेट ग्रुप
बेस्ट विकेटकीपर- राहुल पिल्लई, वेदांत मल्टी
बेस्ट बेट्समैन- आयुष कुशवाह, वेदांत मल्टी
बेस्ट बॉलर- शुभम शुक्ला, वेदांत मल्टी
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- अभिषेक अलहम्द मेडिकल
प्लेट ग्रुप
बेस्ट विकेटकीपर- प्रदीप दुबे, इलेक्ट्रानिक मीडिया
बेस्ट बेट्समैन- गौतम, डिजिआना
बेस्ट बॉलर- रामेश्वर भार्गव, एनएसटी
बेस्ट फील्डरा- अंशुल, एमपी03.इन
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- विशाल, एमपी03.इन

Related posts

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट : टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने पूसा यंगस्टर्स को 135 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

ऋषभ पंत – श्रेयस अय्यर के धमाकों से भारत ने दिया 447 का लक्ष्य, श्रीलंका ने गंवाया एक विकेट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment